फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mahadev cultural program will be held at Ahilya Ghat of Maheshwar on Mahashivratri

Khargone: महाशिवरात्रि पर महेश्वर के अहिल्या घाट पर होगा महादेव सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रशासन कर रहा तैयारियां

Mon, 13 Feb 2023 10:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 13 Feb 2023 10:45 PM IST
सार

शिव की नगरी के रूप में पहचाने जाने वाले महेश्वर में शिवरात्रि पर खास आयोजन होना है। महादेव सांस्कृतिक कार्यक्रम महेश्वर के अहिल्या घाट पर होगा। यहां कई दलों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।

विज्ञापन
Mahadev cultural program will be held at Ahilya Ghat of Maheshwar on Mahashivratri
18 फरवरी को महेश्वर के अहिल्या घाट पर महादेव सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। - फोटो : नरेंद्र चौधरी

विस्तार

महाशिवरात्रि के अवसर पर 18 फरवरी को महेश्वर के अहिल्या घाट पर महादेव सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आयोजन के लिए जिला पंचायत सीईओ ज्योति शर्मा ने आदेश जारी कर मंडलेश्वर एसडीएम राजस्व को नोडल अधिकारी व महेश्वर तहसीलदार को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। 
विज्ञापन


शिव की नगरी के रूप में पहचाने जाने वाले महेश्वर में शिवरात्रि पर खास आयोजन होना है। महादेव सांस्कृतिक कार्यक्रम महेश्वर के अहिल्या घाट पर होगा। यहां कई दलों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। इसके लिए कई अधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई हैं। संस्कृति संचालनालय की ओर से नोडल अधिकारी वंदना जैन रहेंगी। इसके अलावा अधिकारियों को भी दायित्व सौंपे गए है। इनमें संपूर्ण कार्यक्रम में विद्युत व्यवस्था के लिए बिजली विभाग के कार्यपालन यंत्री, पैरामेडिकल स्टाफ व मेडिकल व्यवस्था के लिए जिला चिकित्सा अधिकारी तथा कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेड्स, पार्किंग व्यवस्था व मंच फिटनेस प्रमाण पत्र तैयार करने के लिए लोनिवि के कार्यपालन यंत्री को दायित्वा सौंपा है। इसी प्रकार कार्यक्रम की अन्य व्यवस्थाओं के क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed