{"_id":"5ab76f9d4f1c1b91778b75d8","slug":"madhyapradesh-in-dhar-4-people-killed-in-a-collision-between-bus-and-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: भीषण एक्सीडेंट में धू-धूकर जली बस, 4 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: भीषण एक्सीडेंट में धू-धूकर जली बस, 4 लोगों की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Sun, 25 Mar 2018 03:18 PM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के धार में भीषण एक्सीडेंट का मामला सामने आया है। बाकानेर में हुए इस एक्सीडेंट में एक बाइक और बस की टक्कर में बाइक सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद बस में भीषण आग लग गई जिसकी वजह से बस मौके पर ही खाक हो गई।
विज्ञापन
यह बस कुक्षी से इंदौर के बीच चलती थी। जब एक्सीडेंट हुआ तो बाइक बस के नीचे फंस गई और उसका पेट्रोल टैंक फट गया। जिसकी वजह से आग लग गई। हादसे में मारे गए लोग खरगोन जिले के हैं। घटना का कारण वाहनों की तेज रफ्तार को बताया जा रहा है।
विज्ञापन
#MadhyaPradesh: 4 people killed in a collision between bus and bike. Bus caught fire due to accident in Dhar. pic.twitter.com/spKIZoZDJG
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 25, 2018
