मध्य प्रदेश फिर बना नंबर वन 'टाइगर स्टेट', प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की सूची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में बाघों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और पिछले पांच सालों में बाघों की संख्या 2,967 तक पहुंच गई है। इसकी जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वर्ल्ड टाइगर डे के मौके पर दी। उन्होंने 2018 के ऑल इंडिया टाइगर एस्टीमेशन रिपोर्ट को जारी करते हुए कहा कि भारत दुनिया में बाघों के लिए सबसे बड़े और सुरक्षित आवासों में से एक है।
देश में पहली बार टाइगर सेंसस जारी किया गया है। इस सेंसस में मध्य प्रदेश फिर से नंबर वन टाइगर स्टेट बन गया है। मध्य प्रदेश में बाघों की संख्या 526 हो गई है, जो देश में सबसे अधिक हैं। पीएम मोदी ने कहा, देश में बाघों की संख्या दोगुनी हो गई है जो हमारे लिए गर्व की बात है।
Delhi: Prime Minister Narendra Modi releases All India Tiger Estimation 2018 on #InternationalTigerDay. pic.twitter.com/4y6iemCLzS
— ANI (@ANI) July 29, 2019
मध्य प्रदेश ने 2011 में प्रतिष्ठित 'टाइगर स्टेट' का दर्जा खो दिया था और कर्नाटक पहले स्थान पर आ गया था। 2018 की रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक 524 बाघों के साथ दूसरे स्थान पर है, इसके बाद उत्तराखंड 442 है।
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्य के लोगों और इसके राष्ट्रीय उद्यानों, भंडार, संस्थानों और बाघ संरक्षण में शामिल अन्य प्रतिष्ठानों का प्रबंधन करने वालों को बधाई दी। उन्होंने कहा, 'बाघ राज्य का गौरव है और यह सरकार उनकी संख्या बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेगी।'
