फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: What a joke! The poles and wires did not reach the villages of Dindori, but tribals are getting electricity bills

मध्य प्रदेश: ये कैसा मजाक! डिंडौरी में खंबे-तार पहुंचे नहीं, आदिवासियों के घर पहुंच गए बिजली बिल

Thu, 09 Dec 2021 11:25 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 09 Dec 2021 11:25 AM IST
सार

मध्य प्रदेश सौभाग्य योजना के नाम बिजली विभाग का बड़ा घोटाला सामने आया है। तीन-चार गांवों में बिजली के खंबे-तार नहीं पहुंचे, पर आदिवासियों को बिजली के बिल मिल रहे हैं।  

विज्ञापन
Madhya Pradesh: What a joke! The poles and wires did not reach the villages of Dindori, but tribals are getting electricity bills
डिंडौरी में सरई टोला में रहने वाले जयसिंह को एक साल से बिजली बिल मिल रहे हैं। घर के आसपास बिजली के खंबे तक नहीं पहुंचे हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में सरकार आदिवासियों को खुश करने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है। जनजातीय वर्ग के लिए कई योजनाएं शुरू की गई है। अब इन्हीं गरीब आदिवासियों के साथ छल का मामला सामने आया है। सौभाग्य योजना के नाम पर बिजली विभाग के अफसरों और ठेकेदारों ने घोटाला किया। गोपालपुर से लगे सरई टोला में आदिवासियों को बिजली के बिल मिल रहे हैं। इन लोगों को कागजों पर सौभाग्य योजना का लाभार्थी बना दिया और बिल भी पहुंचा दिए। हकीकत तो यह है कि गांव में बिजली के तार और मीटर तो क्या, खंबे तक नहीं पहुंचे हैं। यह ग्रामीण आज भी चिमनी की रोशनी में जीवनयापन कर रहे हैं। 
विज्ञापन


सरई टोला में रहने वाले जयसिंह को एक साल से हर महीने बिजली का बिल मिल रहा है। सितंबर 2021 का बिजली बिल 2,123 रुपये तक पहुंच चुका है। हकीकत यह है कि घर तक बिजली पहुंची ही नहीं है। जय सिंह की बेटी दीपा का कहना है कि वे लोग कैरोसीन की लालटेन के सहारे अंधेरे में गुजर-बसर कर रहे हैं। बिजली विभाग का कर्मचारी उप-सरपंच के घर उनका बिजली बिल छोड़कर जाता है। खुर्री टोला के कई ग्रामीण भी ऐसी ही शिकायत कर रहे हैं। उनका कहना है कि बिजली का कनेक्शन तो पहुंचा नहीं, हर महीने बिल जरूर भेजा जा रहा है। खुर्री टोला में रहने वाले झनक लाल नेटी का कहना है कि इस संबंध में उन्होंने संबंधित विभाग तथा जिले के जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क भी किया था, पर कोई फायदा नहीं हुआ। 
विज्ञापन

Madhya Pradesh: What a joke! The poles and wires did not reach the villages of Dindori, but tribals are getting electricity bills
डिंडौरी में खुर्री टोला के कई ग्रामीणों का कहना है कि बिजली पहुंची नहीं, बिल जरूर मिल रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला
तीन साल पहले तीन खंबे गाड़े और बिना तार आ गई बिजली!
देवकरा गांव से लगे वनग्राम टिकरा टोला में बिजली विभाग ने तीन साल पहले तीन खंबे गाड़े थे। खंबों पर बिजली के तार नहीं टांगे है। इसके बाद भी इलाके के 25 घरों में एक साल से हर महीने बिजली बिल भेजा जा रहा है। गांव के बुजुर्ग गुलाब सिंह धुर्वे ने बताता कि तीन साल पहले पोस्ट ऑफिस का कर्मचारी उनके गांव आया था। बिजली लगाने के नाम पर ग्रामीणों से कुछ दस्तावेज ले गया था। बिजली के नाम पर उनके मोहल्ले में सिर्फ तीन खंबे ही लगे हैं। 
विज्ञापन

Madhya Pradesh: What a joke! The poles and wires did not reach the villages of Dindori, but tribals are getting electricity bills
डिंडौरी में वनग्राम टिकरा टोला में तीन साल पहले तीन खंबे लगाए गए थे। उन पर न तार लगे और न ही बिजली ग्रामीणों के घर तक पहुंची। तब भी बिजली बिल नियमित रूप से मिल रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला
बिजली अधिकारियों ने दिलाया भरोसा- जल्द करेंगे निराकरण
इलाके के कार्यपालन अभियंता एसडी सिंह ने कहा कि सौभाग्य योजना के तहत ग्रामीणों को बिजली कनेक्शन देना था। कागजों में इन्हें लाभार्थी बना दिया, परंतु उन्हें कनेक्शन नहीं मिला है। उनके पास फरवरी और मार्च में भी ऐसी शिकायतें आई थी, जिनका निराकरण कर दिया है। तीन-चार छोटे गांवों से शिकायतें मिल रही है, जिनका जल्द ही निराकरण जल्द कर दिया जाएगा।  

डिंडौरी में 9 करोड़ रुपये का घोटाला
आदिवासी बहुल डिंडौरी जिले में सौभाग्य योजना के नाम पर बिजली विभाग के अफसरों ने ठेकेदारों के साथ मिलकर करीब 9 करोड़ रुपये का घोटाला किया था। दो साल पहले यह मामला सामने आया था। तब सूबे में कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार थी। दोषी अधिकारीयों को सस्पेंड कर जांच के आदेश दिए गए थे। दो साल बाद भी इस चर्चित घोटाले की जांच पूरी नहीं हो पाई है। और तो और, सौभाग्य योजना के तहत कागजों पर बने लाभार्थियों को अब तक घरों में बिजली का कनेक्शन नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed