फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Weather Updates: Mild cold rises, Pachmarhi is the coldest and Indore is the hottest.

मध्य प्रदेश मौसम अपडेट: हल्की ठंड बढ़ी, पचमढ़ी सबसे ठंडा तो इंदौर सबसे गर्म

Thu, 16 Dec 2021 03:00 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 16 Dec 2021 03:00 PM IST
सार

प्रदेश के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई। पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। यहां बीती रात 8.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। इंदौर में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा, जो प्रदेशभर में सबसे ज्यादा है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh Weather Updates: Mild cold rises, Pachmarhi is the coldest and Indore is the hottest.
मौसम - फोटो : self

विस्तार

प्रदेश में मौसम फिर ठंडा होने लगा है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई। पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। यहां बीती रात 8.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। जो मंगलवार रात से 0.6 डिग्री कम रहा। इंदौर में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा, जो प्रदेशभर में सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन

 
राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मंगलवार के मुकाबले 0.4 डिग्री कम रहा। वहीं, अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सिवनी (9.4), पचमढ़ी (8.4), मंडला (9.8), उमरिया (9.6), खजुराहो (9.2) में ही तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। खंडवा का न्यूनतम तापमान 15 और उज्जैन का मिनिमम तापमान 14.5 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

 

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। जबलपुर संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य, भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed