फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Weather Update Some districts may get rain on Sunday

Weather update: आज मध्यप्रदेश के इन जिलों में हो सकती है बारिश

Sun, 03 Jan 2021 12:17 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: देव कश्यप Updated Sun, 03 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Weather Update Some districts may get rain on Sunday
बारिश (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

मध्यप्रदेश में रविवार को राजधानी भोपाल सहित कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बरसात हो सकती है। खासकर ग्वालियर, चंबल, सागर, उज्जैन संभाग के जिलों में मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसको लेकर पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है।

विज्ञापन

 

इन जिलों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग की मानें तो चंबल संभाग के जिलों के साथ ग्वालियर, राजगढ़, आगर, नीमच और मंदसौर में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
 

 

पिछले 24 घंटों का हाल
मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान मंडला में सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 

फिलहाल हवाओं का रुख बदलने से दिन का तापमान बढ़ने लगा है। इससे धूप में भी तल्खी बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान में भी अपेक्षाकृत गिरावट नहीं हो रही है, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अफगानिस्तान के पास शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इस वजह से अरब सागर से लेकर राजस्थान तक एक द्रोणिका लाइन (ट्रफ) बना हुआ है। लिहाजा मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है।

विज्ञापन

 

पहाड़ी क्षेत्रों में हो सकती है बर्फबारी
मैदानी इलाकों में सर्दी का कहर है तो पहाड़ों पर सफेद बर्फ की चादर बिछी हुई है। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सब तरफ बर्फ की चादर ढकी है। भारी बर्फबारी की वजह से जन जीवन प्रभावित है। हालांकि, पर्यटक इस बर्फबारी का जमकर मजा ले रहे हैं। अफगानिस्तान में बने सिस्टम के चार जनवरी तक उत्तर भारत में दाखिल होने की संभावना है, इससे उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में एक बार फिर बर्फबारी शुरू होने का अनुमान है। इस सिस्टम के आगे बढ़ने पर सात जनवरी के आसपास एक बार फिर ठंड का दौर लौटने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed