{"_id":"5c10c752bdec22419f5c2c1b","slug":"madhya-pradesh-vidhan-sabha-chunav-result-2018-congress-defeats-bjp-five-reasons","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश के मैदान में राहुल बने 'बाहुबली', इन 5 तरकीबों से भाजपा को किया चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश के मैदान में राहुल बने 'बाहुबली', इन 5 तरकीबों से भाजपा को किया चित
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 12 Dec 2018 02:04 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी बने चुनावी बाहुबली
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव दर चुनाव तीन बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज रहने वाले शिवराज का 'राज' अब नहीं रहा। विधानसभा चुनाव के नतीजे इशारा नहीं कर रहे बल्कि ठोक कर कह रहे हैं कि भाजपा के विजयरथ को कांग्रेस ने चकनाचूर कर दिया है। ये कमाल कांग्रेस ने कैसे किया, इस पर कई तरह के विश्लेषण हो सकते हैं, होते रहेंगे। लेकिन, इतना कहा जा सकता है कि इस बार कांग्रेस के बड़े नेताओं से लेकर जमीनी कार्यकर्ताओं ने काफी कुछ झोंक दिया था।
आइए नजर डालते हैं उन 5 कारणों पर जो कांग्रेस की जीत में अहम साबित हुए--
मध्यप्रदेश की जनता का मन भांपना इतना आसान नहीं है। चुनावी साल में आरक्षण को लेकर मचे बवाल ने कांग्रेस की राह मजबूत कर दी। एससी-एसटी एक्ट को लेकर भी सवर्णों में गुस्सा देखा गया जो मतदान के दिन सामने आया। मंदसौर से भड़की किसान आंदोलन की आग बाहर से भले बुझ गई थी, पर उसकी चिंगारी अंदर ही अंदर धधक रही थी। जीएसटी और नोटबंदी से मिला दर्द भी जनता भूली नहीं थी। कांग्रेस ने किसानों की कर्ज माफी और बिजली बिल आधा करने का जो वादा किया, वो शायद काम कर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आइए नजर डालते हैं उन 5 कारणों पर जो कांग्रेस की जीत में अहम साबित हुए--
किसानों, व्यापारियों और सवर्णों की नाराजगी
मध्यप्रदेश की जनता का मन भांपना इतना आसान नहीं है। चुनावी साल में आरक्षण को लेकर मचे बवाल ने कांग्रेस की राह मजबूत कर दी। एससी-एसटी एक्ट को लेकर भी सवर्णों में गुस्सा देखा गया जो मतदान के दिन सामने आया। मंदसौर से भड़की किसान आंदोलन की आग बाहर से भले बुझ गई थी, पर उसकी चिंगारी अंदर ही अंदर धधक रही थी। जीएसटी और नोटबंदी से मिला दर्द भी जनता भूली नहीं थी। कांग्रेस ने किसानों की कर्ज माफी और बिजली बिल आधा करने का जो वादा किया, वो शायद काम कर गया।
विज्ञापन
आक्रामक चुनावी अभियान
ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश में चुनावी अभियान के संयोजक थे। उन्हीं के नेतृत्व में पार्टी के चुनाव अभियान की रणनीति रची गई। इस बार कांग्रेस का चुनावी अभियान खासा आक्रामक नजर आया। फिर चाहे राहुल गांधी से लेकर कमलनाथ और ज्योतिरादित्य के शिवराज पर निजी हमले हों, नए नारों का उछाला जाना या राहुल गांधी की रैलियां। कांग्रेस के पास जो कुछ था, झोंक दिया। भाजपा ने बयानों का एक वार किया तो कांग्रेस की तरफ से तुरंत पलटवार हुआ। प्रदेश में पार्टी अध्यक्ष कमलनाथ ने लंबा-चौड़ा दौरा किया। छोटे-छोटे धड़ों से अलग से मुलाकात की। हालांकि, कुछ वीडियो को लेकर वो घिरते भी दिखे लेकिन अब वो राहत की सांस ले सकते हैं।
विज्ञापन
काम आया राहुल गांधी फैक्टर
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ये बात बखूबी समझते हैं कि लोकसभा चुनाव से पहले सत्ता का 'सेमीफाइनल' कहे जा रहे ये चुनाव कांग्रेस के लिए 'करो या मरो' वाले थे। शायद यही वजह रही कि जहां प्रधानमंत्री मोदी ने इन चुनावों के दौरान कुल 32 रैलियां कीं वहीं, राहुल गांधी ने दोगुनी से ज्यादा यानी 77 रैलियां कीं। मध्यप्रदेश में वो खास तौर पर सक्रिय रही। इसकी भी खास वजह थी। दरअसल, राजस्थान में बीते 25 साल का रिकॉर्ड देखें तो भाजपा-कांग्रेस को जनता ने एक-एक बार मौका दिया है। पार्टी को उम्मीद थी कि ये रिकॉर्ड इस बार भी बरकरार रहेगा। लेकिन मध्यप्रदेश में बीते तीन बार से काबिज शिवराज को हटाना आसान नहीं था। जाहिर है, राहुल गांधी ने खुद मोर्चा संभाला और लड़ाई का नेतृत्व किया। इसके अलावा राहुल के लिए ये गुजरात की हार के बाद अपनी खोई जमीन वापस पाने का भी एक मौका बन गया।
