{"_id":"5c68475abdec2273934e1daf","slug":"madhya-pradesh-very-important-decisions-taken-in-first-cabinet-meeting-of-kamalnath-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश की पहली कैबिनेट बैठक, जबलपुर को सांस्कृतिक राजधानी का दर्जा समेत इन फैसलों पर लगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश की पहली कैबिनेट बैठक, जबलपुर को सांस्कृतिक राजधानी का दर्जा समेत इन फैसलों पर लगी मुहर
Sat, 16 Feb 2019 10:54 PM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sat, 16 Feb 2019 10:54 PM IST
सार
- मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार की पहली बैठक
- जबलपुर को मिलेगा सांस्कृतिक राजधानी का दर्जा
- आईटी और फार्मा हब बनाने समेत लिए कई निर्णय
- प्रदेश में औद्योगिक निवेश बढ़ाने को अहम बैठक होगी
विज्ञापन
Kamalnath
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलवामा हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद प्रदेश में कैबिनेट की पहली बैठक शनिवार को हुई। इसमें किसानों की कर्जमाफी के अलावे कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। सीएम कमलनाथ ने कहा कि जबलपुर प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी होगी। इसे संस्कारधानी नाम दिया गया है। इसके अलावे प्रदेश आईटी और फार्मा हब बनाने समेत कई अहम फैसलों पर मुहर लगी।
बैठक में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश की जनता से किए गए सभी वादे पूरे किए जाएंगे। हमारी सरकार 2 मार्च तक 25 लाख किसानों का कर्जा माफ करेगी। प्रदेश में आईटी और फार्मा हब बनाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार को 55 दिन ही हुए हैं। इतने कम समय में सबकुछ एकदम से बदल जाए ये संभव नहीं है। हमें बेरोजगारी, किसानों की आत्महत्या के मामले में मध्य प्रदेश में मध्य प्रदेश पहले पायदान पर मिला था। हमारी कोशिश है कि हालते सुधरें और इसके लिए हमने काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
- महिलाओं की मदद के लिए हर जिले में शुरू होगी 181 हेल्पलाइन सेवा
- मध्यप्रदेश में इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और फार्मा के कई हब बनाए जाएंगे
- भोपाल-इंदौर मेट्रो के लिए केंद्र, राज्य और कंपनी के बीच एमओयू पर चर्चा
- बैंकों को दिया प्रस्ताव- वन टाइम सेटलमेंट से किसानों का कर्ज निर्धारण करें
- हुआ निर्णय- जबलपुर के भिटौली गांव में टेक्सटाइल पार्क की स्थापना की जाएगी
- 500 बेड का बनेगा जबलपुर जिला अस्पताल, 50 करोड़ से होगा कायापलट
- नर्मदा नदी पर ग्वारीघाट से मंगेरी तक केबल स्टे ब्रिज का निर्माण किया जाएगा
- हुआ निर्णय- शहपुरा, चरगवां, विजय नगर, जबलपुर कई नए कॉलेज खोले जाएंगे