{"_id":"6204cdc3dabaef075e38dcef","slug":"madhya-pradesh-uttar-pradesh-laborer-digs-4-57-carat-diamond-in-panna-price-around-rs-10-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: पन्ना में उत्तर प्रदेश के मजदूर ने खोद निकाला 4.57 कैरेट का हीरा, कीमत करीब 10 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: पन्ना में उत्तर प्रदेश के मजदूर ने खोद निकाला 4.57 कैरेट का हीरा, कीमत करीब 10 लाख रुपये
Thu, 10 Feb 2022 02:03 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 10 Feb 2022 02:03 PM IST
सार
मध्य प्रदेश की विश्व प्रसिद्ध पन्ना की उथली खदान में उत्तर प्रदेश के एक मजदूर ने 4.57 कैरेट का हीरा खोद निकाला है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
पन्ना में राणा प्रताप सिंह ने यह हीरा खोद निकाला है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के पन्ना में विश्व प्रसिद्ध खदानें हैं, जो हीरे उगलती है। उत्तर प्रदेश के एक मजदूर ने भरखा इलाके में 4.57 कैरेट का हीरा खोद निकाला है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
हीरा निरीक्षक अनुपम सिंह ने बताया कि इस हफ्ते की शुरुआत में उत्तर प्रदेश के एक शख्स राणा प्रताप सिंह ने भरखा इलाके में 4.57 कैरेट का हीरा खोदने में कामयाबी पाई है। सिंह ने हीरा खुदाई के लिए जमीन लीज पर ली थी और पिछले हफ्ते किस्मत ने उसका साथ दिया, जब उसकी जमीन से 4.57 कैरेट का हीरा निकला। इस हीरे की कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है। इस हीरे की नीलामी 24 फरवरी को होगी। 11.5 प्रतिशत रॉयल्टी काटने के बाद बची हुई रकम रामा प्रताप सिंह को दी जाएगी।