फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh: Union of gazetted officers met Chief Secretary talks on many problems

मध्यप्रदेश: मुख्य सचिव से मिला राजपत्रित अधिकारियों का संघ, कई समस्याओं पर की बातचीत

Wed, 10 Feb 2021 09:59 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रियंका तिवारी Updated Wed, 10 Feb 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Union of gazetted officers met Chief Secretary talks on many problems
मध्यप्रदेश: मुख्य सचिव से मिला राजपत्रित अधिकारी संघ - फोटो : सोशल मीडिया

मध्यप्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार (10 फरवरी) को प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस से मुलाकात की। इस दौरान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव से राज्य में विभिन्न विभागों में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याओं पर बातचीत की। साथ ही, अधिकारियों और कर्मचारियों की कुछ मांगें भी रखीं। मुख्य सचिव ने प्रतिनिधिमंडल को इन समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण कराने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


बैठक में रखी गईं ये मांगें: 

  • राजपत्रित अधिकारियों को नियमानुसार आईएएस अवॉर्ड दिया जाए।
  • पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू की जाए।
  • वास्तविक वेतन वृद्धि के साथ रोके गए समस्त डीए दिए जाएं।
  • विभिन्न विभागों में व्याप्त वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए। तकनीकी शिक्षा में सातवां एआईसीटीई वेतन दिया जाए।
  • 300 दिन का अर्जित अवकाश का लाभ दिए जाने हेतु 1991 का फार्मूला हटाया जाए।
  • वरिष्ठता के आधार पर ही प्रभारी अधिकारी बनाया जाए।
  • सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों के पीपीओ जल्द से जल्द जारी किए जाएं।
  • वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारियों को राजपत्रित अधिकारी का दर्जा दिया जाए। 
  • उच्च शिक्षा विभाग के सहायक प्राध्यापकों को प्राध्यापक पद का नाम  दिया जाए।
  • ऊर्जा विभाग में तदर्थ रूप से नियुक्त अधिकारी व कर्मचारियों को वरिष्ठता दी जाए।
  • खाद्य व नागरिक आपूर्ति विभाग की विभागीय गठित मिश्रा समिति की अनुशंसा लागू की जाए। 
  • सहायक व कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों की वेतन विसंगति दूर की जाए।
  • दिनांक 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/ कर्मचारियों को 1 जुलाई से वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाए।
  • अधिवार्षिकी आयु 33 वर्ष के स्थान पर केंद्र के समान की जाए।
  • प्रदेश के समस्त अधिकारी/ कर्मचारियों को 5 स्तरीय उच्चतर पदोन्नत वेतन मान दिया जाए।
  • सातवें वेतनमान की तरह ही एचआरए व अन्य भत्ते दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed