फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh Umaria power bank blast while charging mobile young man died

हादसा: मोबाइल चार्ज करते वक्त फटा पावर बैंक, छप्पर के परखच्चे उड़े, युवक गंवा बैठा जान

Fri, 04 Jun 2021 09:09 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: कुमार संभव Updated Fri, 04 Jun 2021 09:09 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उमरिया में पावर बैंक से मोबाइल चार्ज करते वक्त बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि पावर बैंक अचानक फट गया, जिससे छप्पर के परखच्चे उड़ गए। वहीं, युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
madhya pradesh Umaria power bank blast while charging mobile young man died
धमाके के बाद ऐसी हो गई घर की हालत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में बेहद खौफनाक हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि यहां मोबाइल चार्ज करते वक्त घर में पावर बैंक फट गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ और छप्पर के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में मोबाइल चार्ज कर रहा युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


ऐसे चार्ज कर रहा था युवक
जानकारी के मुताबिक, यह घटना उमरिया जिले के छपरौड़ गांव की है। यहां रहने वाला 28 वर्षीय युवक राम साहिल सुबह 7:30 बजे पावर बैंक से मोबाइल चार्ज कर रहा था। उसने मोबाइल को पकड़ रखा था। अचानक से पावर बैंक में धमाका हुआ और घर में भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि धमाके की वजह से छप्पर के परखच्चे उड़ गए। साथ ही, दीवार भी कई जगह से चटक गई। इस दौरान युवक घर में बुरी तरह जख्मी होकर गिर पड़ा। 
विज्ञापन


अस्पताल में हुई युवक की मौत
परिजनों ने बताया कि हादसे के बाद वह युवक को अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। फिलहाल, यह पता नहीं लगा है कि पावर बैंक की किस कंपनी का था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय बाजार से खरीदा था पावर बैंक
गौरतलब है कि उमरिया मध्यप्रदेश का पिछड़ा जिला है। यहां ग्रामीण इलाकों में बिजली की दिक्कत रहती है। ऐसे में गांव के लोग मोबाइल चार्ज करने के लिए पावर बैंक का इस्तेमाल करते हैं। बताया जा रहा है कि ये पावर बैंक स्थानीय बाजारों से बेहद कम दाम पर मिल जाते हैं, लेकिन उनकी कोई गारंटी नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed