फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Ujjain Mahakal Temple Bhasma Aarti Fire incident several injured news and updates

Mahakal Temple: भस्मआरती के समय लगी आग, 14 घायलों में से नौ इंदौर में भर्ती, PM मोदी ने घटना को बताया दर्दनाक

Mon, 25 Mar 2024 11:48 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 25 Mar 2024 11:48 AM IST
सार

Ujjain Mahakaleshwar Temple: उज्जैन के जिलाधिकारी नीरज कुमार सिंह ने बताया गर्भगृह में भस्मआरती के दौरान आग भड़क गई। हादसे में पुजारी समेत 14 लोग झुलस गए, जिनमें छह की हालत गंभीर है। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh Ujjain Mahakal Temple Bhasma Aarti Fire incident several injured news and updates
उज्जैन महाकाल मंदिर के गर्भगृह में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ujjain Mahakaleshwar Temple: विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर में सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में आग लग गई। पुजारी सहित 14 लोग झुलस गए। आरती के दौरान गुलाल उड़ाने की वजह से आग भड़की।

विज्ञापन


मंदिर में उस समय हजारों श्रद्धालु मौजूद थे। सभी महाकाल के साथ होली मना रहे थे। घायल सेवक ने बताया कि आरती कर रहे पुजारी संजीव पर पीछे से किसी ने गुलाल डाल दिया। गुलाल दीपक पर गिरा। संभवतः गुलाल में केमिकल होने की वजह से आग भड़क गई। रंग-गुलाल से गर्भगृह की चांदी की दीवार को बचाने के लिए वहां फ्लैक्स लगाए गए थे। इनमें भी आग फैल गई। कुछ लोगों ने अग्निशामकों की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक गर्भगृह में मौजूद आरती कर रहे संजीव पुजारी, विकास, मनोज, सेवाधारी आनंद कमल जोशी समेत 13 लोग झुलस गए।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

Madhya Pradesh Ujjain Mahakal Temple Bhasma Aarti Fire incident several injured news and updates
उज्जैन में महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आग लगने से पुजारी घायल हो गए। - फोटो : अमर उजाला
कमेटी करेगी जांच
उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। कोई भी गंभीर नहीं है। सभी स्टेबल हैं। मामले की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं। कमेटी तीन दिन में जांच कर रिपोर्ट दी सौंपेगी। 

Madhya Pradesh Ujjain Mahakal Temple Bhasma Aarti Fire incident several injured news and updates
महाकाल मंदिर में सोमवार को भी भस्म आरती के दौरान होली खेली गई। - फोटो : अमर उजाला
पूजन-आरती के दौरान भभकी आग
महाकाल मंदिर के पुजारी आशीष गुरु ने कहा कि भस्म आरती के दौरान जब पूजन-आरती चल रही थी, तब आग भभक गई। बाबा की कृपा से कोई बड़ी घटना नहीं हुई है। महाकाल से प्रार्थना है कि सभी ठीक हो जाएं। 

हादसे के समय मंदिर में था सीएम का बेटा 
हादसे में समय मंदिर में हजारों लोग मौजूद थे, जो बाबा महाकाल के साथ होली खेल रहे थे। मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे वैभव यादव भी हादसे के समय मंदिर में ही थे। बाबा महाकाल की कृपा रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।   

यह हुए घायल
हादसे में भस्मारती के मुख्य पुजारी संजय गुरु, विकास पुजारी, अंश पुरोहित, सेवक महेश शर्मा, चिंतामन गेहलोत, कमल जोशी, सत्यनारायण सोनी, रमेश, शुभम, विकास, मनोज शर्मा, सोनू राठौर, राजकुमार बैस, मंगल समेत 14 सेवक और पुजारी झुलस गए हैं। इनमें से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

Madhya Pradesh Ujjain Mahakal Temple Bhasma Aarti Fire incident several injured news and updates
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने घायलों से की मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला

हादसे के नौ घायल इंदौर रेफल
महाकाल मंदिर में भस्मआरती के दौरान झुलसे 13 पुजारियों और सेवादारों में से 9 को इंदौर के अरविंदो अस्पताल में भर्ती किया गया है। इलाज कर रहे चिकित्सकों के अनुसार पुजारियों की हालत ठीक है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और डॉक्टरों को जरूरी निर्देश दिए। 

सीएम यादव भी पहुंच रहे इंदौर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हेलीकॉप्टर के जरिए भोपाल से इंदौर के लिए रवाना हो गए हैं। इंदौर पहुंचकर वे अरविंदो अस्पताल जाएंगे और महाकाल मंदिर हादसे में झुलसे पुजारी और सेवादारों से मुलाकात कर हाल-चाल जानेंगे।



भस्मआरती के दौरान दीपक पर गुलाल गिरते ही भड़की आग, जब तक काबू पाया 13 झुलस गए

Madhya Pradesh Ujjain Mahakal Temple Bhasma Aarti Fire incident several injured news and updates
अरविंदो अस्पताल पहुंचे सीएम मोहन यादव। - फोटो : अमर उजाला

सीएम यादव ने घटना को बताया दुखद
मप्र के सीएम मोहन यादव महाकाल मंदिर में लगी आग में झुलसने वाले पीड़ितों से मिलने इंदौर के अरविंदो अस्पताल पहुंचे। उनके साथ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहे। सीएम यादव ने घायलों से मुलकात कर उनका हाल जाना और फिर डॉक्टरों से भी चर्चा की।

Madhya Pradesh Ujjain Mahakal Temple Bhasma Aarti Fire incident several injured news and updates
घायलों से मिलने पहुंचे सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों जरूरी निर्देश दिए। इससे पहले सीएम यादव ने भोपाल में कहा था कि महाकाल मंदिर में हुई आग की घटना बेहद दुखद है। घटना की मजिस्ट्रियल जांच होगी। मैं प्रभावित लोगों से मिलने इंदौर और उज्जैन पहुंच रहा हूं। 

आग लगने की घटना में ये 14 लोग हुए घायल

महाकाल मंदिर में आग लगने की दुर्घटना में 14 लोग घायल हुए हैं। इनमें रमेश पिता रघुनाथ, चिंतामण पिता भागीरथ, शुभम पिता कांतिलाल, महेश पिता सेवाराम, संजय पिता गणेश लाल, विकास पिता घनश्याम, मनोज पिता घनश्याम, आनंद पिता सुनील, राजकुमार पिता छतर सिंह, अंश पिता नीरज शर्मा, सोनू पिता कैलाश राठौड़, कमल पिता गायत्री राव और मांगीलाल शिवराम आहत हुए हैं। वहीं अंश, सोनू राठौर, कमल और मांगीलाल जिला अस्पताल में इलाजरत हैं। शेष को अरविंदो अस्पताल इंदौर में भर्ती कराया गया है। सभी की स्थिति सामान्य है।


Madhya Pradesh Ujjain Mahakal Temple Bhasma Aarti Fire incident several injured news and updates
उज्जैन के अस्पताल में घायलों से मिलते सीएम मोहन - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन के जिला चिकित्सालय में पहुंचे। जहां उन्होंने घायल पुजारी और सेवकों से मुलाकात कर हाल-चाल जाना। 

जानकारी के मुताबिक, महाकाल मंदिर में आज सुबह हुई अग्नि दुर्घटना में घायलों के इलाज में मध्य प्रदेश शासन द्वारा तत्परता बरती जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर अग्नि दुर्घटना में आठ घायलों को इंदौर के अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सुबह भोपाल से इंदौर पहुंचे और सीधे अरविंदो हॉस्पिटल जाकर घायलों से मुलाकात की। 

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी घायलों को भरोसा दिलाया कि उनका बेहतर से बेहतर उपचार होगा। उन्होंने घटना की परिस्थितियों की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के भ्रमण के दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव इसके बाद उज्जैन के लिए रवाना हुए।

उज्जैन के महाकाल मंदिर में आग लगने की घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उज्जैन के महाकाल मंदिर में हुई घटना बेहद दर्दनाक है। मैं घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। राज्य सरकार के मार्गदर्शन में स्थानीय प्रशासन घायलों को हर संभव मदद मुहैया करा रहा है।

 

पीएम मोदी ने CM मोहन को दी हिदायत, कहा- ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके इंतजाम करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज CM हाउस में होने वाले होली मिलन समारोह को स्थगित कर दिया। वे घायलों से मुलाकात के लिए भोपाल से इंदौर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने उज्जैन आकर घायलों का हाल जाना। उज्जैन में घायलों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने सभी घायलों को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति ने भी घटना की जानकारी ली है। प्रधानमंत्री ने मामले की जांच और आगे ऐसी घटना न हो, इसके इंतजाम करने को कहा है।

सीएम मोहन यादव ने कहा- सभी घायलों का इंदौर में होगा उपचार, घायलों को मिलेगा एक लाख का मुआवजा

Madhya Pradesh Ujjain Mahakal Temple Bhasma Aarti Fire incident several injured news and updates
सीएम मोहन यादव - फोटो : सोशल मीडिया

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में रंग का त्योहार होली मनाने की परंपरा काफी पुरानी है। लेकिन आज भस्म आरती के दौरान आगजनी की घटना में कुल 14 लोग झूलस गए हैं। इन घायलों का हाल-चाल जानने इंदौर के बाद उज्जैन पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मीडिया से कहा कि बाबा महाकाल की कृपा से सभी स्वस्थ हैं। मैंने इंदौर और उज्जैन पहुंचकर सभी घायलों का हाल जाना है। इस मामले में मजिस्ट्रियल जांच की जाएगी। जांच का जो भी निष्कर्ष निकलेगा, उसका आने वाले समय में न सिर्फ महाकालेश्वर मंदिर में पालन होगा बल्कि दोषियों के खिलाफ भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि आगामी समय में ऐसी घटना फिर से न हो इसका ध्यान रखा जाएगा। सरकार घायलों का पूरा उपचार करवाएगी। जिन घायलों का उपचार उज्जैन में चल रहा है, उन्हें भी अच्छे से अच्छे उपचार के लिए इंदौर भेजा जाएगा। वहीं, सभी घायलों को एक-एक लाख रुपये की मुआवजा राशि दी जाएगी। मैंने इस पूरी घटना से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री को फोन पर अवगत करवा दिया है, जिसमें प्रधानमंत्री जी ने पूरी जांच करवाने की बात कही है।

महाकाल मंदिर पहुंचे सीएम मोहन यादव, बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद देखा घटना का वीडियो

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगजनी में घायल हुए पुजारी और सेवकों को देखने के बाद विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन कर माथा टेका। फिर उसके बाद नंदी हॉल में हाथ जोड़कर बाबा महाकाल से प्रार्थना करते नजर आए।



बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरी के आश्रम में पहुंचे। जहां उन्होंने कलेक्टर नीरज सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा से घटना की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मोबाइल पर घटना का वीडियो भी देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed