फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Time table for board exams released 12th exam will start from 17th February 10th from 18th February Latest News Update

मध्य प्रदेश: बोर्ड परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी, 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी, 10वीं की 18 फरवरी से शुरू होगी  

Mon, 22 Nov 2021 08:31 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 22 Nov 2021 08:31 PM IST
सार

कक्षा 10वीं और 12वीं के नियमित छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएं उनके विद्यालय में 12 फरवरी से 25 मार्च 2022 के बीच और स्वाध्यायी छात्रों की उन्हें आवंटित परीक्षा केंद्र पर 17 फरवरी से 20 मार्च 2022 के बीच संचालित की जाएंगी। परीक्षा कार्यक्रम मंडल की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर भी देखे जा सकते हैं।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Time table for board exams released 12th exam will start from 17th February 10th from 18th February Latest News Update
ICAR Exam 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। कक्षा 10 की परीक्षाएं 18 फरवरी से 10 मार्च 2022 तक आयोजित होंगी। वहीं, कक्षा 12 की परीक्षाओं का आयोजन 17 फरवरी से 12 मार्च के बीच किया जाएगा।

विज्ञापन


कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए राज्य सरकार ने बोर्ड परीक्षाओं को मार्च के पहले सप्ताह तक आयोजित करने का फैसला किया था। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 2022 में कक्षा 10वीं, 12वीं, 12वीं व्यावसायिक पाठ्यक्रम परीक्षा/ शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण, विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डी.पी.एस.ई.) के परीक्षा कार्यक्रम घोषित किए हैं। सभी परीक्षाएं सुबह 10 बजे से 1 बजे के बीच आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन


कक्षा 10वीं और 12वीं के नियमित छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएं उनके विद्यालय में 12 फरवरी से 25 मार्च 2022 के बीच और स्वाध्यायी छात्रों की उन्हें आवंटित परीक्षा केंद्र पर 17 फरवरी से 20 मार्च 2022 के बीच संचालित की जाएंगी। परीक्षा कार्यक्रम मंडल की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर भी देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च 2022 तक और कक्षा 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च 2022 तक आयोजित की जाएंगी। इसी तरह शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा (द्वि वर्षीय पाठ्यक्रम) के प्रथम वर्ष की परीक्षा 18 फरवरी से और द्वितीय वर्ष की 19 फरवरी से तथा विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डी.पी.एस.ई.)  (द्वि वर्षीय पाठ्यक्रम) के प्रथम वर्ष की परीक्षा 18 फरवरी 2022 से और द्वितीय वर्ष की परीक्षा 19 फरवरी 2022 से आयोजित की जाएगी।


ऑफलाइन होगी परीक्षा
इस बार बोर्ड परीक्षाएं ऑफलाइन होंगी। परीक्षा केंद्र पर सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में सुबह 8:30 बजे तक उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षा कक्ष में 9:45 बजे के बाद किसी भी छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा प्रारंभ होने के 10 मिनट पहले छात्रों को उत्तर पुस्तिका और 5 मिनट पहले प्रश्न पत्र दिए जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने संबद्ध सभी विद्यालयों के प्राचार्य को परीक्षार्थियों की सूचना के लिए शाला के नोटिस बोर्ड पर परीक्षा कार्यक्रम चस्पा करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही कक्षा अध्यापक के द्वारा भी संबंधित कक्षा के परीक्षार्थियों को परीक्षा विषय, प्रश्न पत्र दिनांक, दिवस और समय की जानकारी दी जाएगी। नियमित, स्वाध्यायी, दृष्टिहीन, मूकबधिर (दिव्यांग) परीक्षार्थियों की परीक्षाएं समान रूप से एक ही तिथि, दिवस और समय में संपन्न की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed