फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh There was resentment for not getting desired dowry when 4th daughter was born in laws killed daughter in law

मध्यप्रदेश: मनमाफिक दहेज न मिलने से थी नाराजगी, जब चौथी बेटी जन्मी तो ससुराल वालों ने कर दी बहू की हत्या

Fri, 14 May 2021 11:08 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरवर/शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरवर/शिवपुरी Published by: प्रियंका तिवारी Updated Fri, 14 May 2021 11:08 AM IST
सार

सावित्री को मौत के घाट उतारने के बाद उसके ससुर ने मायके वालों को फोन कर कहा, ‘तुम्हारी बेटी मर गई है, उसकी लाश खेत में पड़ी है।’

विज्ञापन
Madhya Pradesh There was resentment for not getting desired dowry when 4th daughter was born in laws killed daughter in law
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले से लालच के चलते इंसानियत का गला घोंटती हुई खबर सामने आई है। दरअसल, जिले के सीहौर थाना अंतर्गत आने वाले धमधौली गांव में रहने वाली 28 वर्षीय सावित्री बघेल ने जब चौथी बार भी बेटी को जन्म दिया तो उसके पति ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार महिला के ससुराल वाले मनमाफिक दहेज नहीं मिलने से पहले से ही नाराज थे और इसके लिए वे उसे प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने सावित्री का गला दबाकर उसे मौत की नींद सुला दिया। इसके बाद उन्होंने लाश को खेत में फेंक दिया। 

विज्ञापन


गला दबाकर की गई हत्या
सावित्री को बुधवार (12 मई) की दोपहर को मौत के घाट उतारने के बाद उसके ससुर ने मायके वालों को फोन कर कहा, ‘तुम्हारी बेटी मर गई है, उसकी लाश खेत में पड़ी है।’ अचानक बेटी की मौत की खबर मायके वालों ने सुनी तो सीहौर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मायके वालों के साथ जाकर महिला का शव बरामद किया और नरवर लाकर बृहस्पतिवार को उसका पोस्टमार्टम कराया। पुलिस का कहना है कि सावित्री की हत्या गला दबाकर की गई है।
विज्ञापन


दहेज में की थी डेढ़ लाख रुपये और बाइक की मांग
वहीं, उसके मायके वालों ने आरोप लगाया है कि सावित्री को उसकी सास बिन्ना बाई बघेल और ससुर किलोर सिंह ने जबरदस्ती पकड़े रखा और इस दौरान उसके पति रतन सिंह ने रस्सी से उसका गला दबा दिया। उन्होंने यह भी कहा कि सावित्री के ससुर ने सब्बल से उसकी कमर पर हमले भी किए। मृतिका के बड़े भाई रामनिवास बघेल ने पुलिस को बताया कि शादी के समय हमसे दहेज के रूप में डेढ़ लाख रुपये और बाइक की मांग की गई थी। सावित्री ने जब चौथी बेटी को जन्म दिया तो हम रस्म अदा करने उसके ससुराल गए थे, जिसमें हमने 50 हजार रुपये नहीं रखे। यह देखकर उसके ससुराल वाले नाराज हो गए और हम सभी को बिना खाना खिलाए ही भगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर से निकाल दिया था
रामनिवास के मुताबिक, मनमाफिक दहेज नहीं मिलने के कारण पहले ही सावित्री के ससुराल वाले नाराज चल रहे थे, फिर तीन माह पहले जब उसने चौथी बेटी को जन्म दिया तब उनकी नाराजगी और बढ़ गई। ऐसे में उन्होंने उसे घर से निकाल दिया था। वह दस-बारह दिन से मायके में ही रह रही थी, लेकिन कुछ दिन पहले उसके देवर की शादी तय हो गई, जिस कारण उसे वापस ससुराल जाना पड़ा था। देवर की शादी के बाद बुधवार को फिर से लड़ाई हुई और सावित्री की हत्या कर दी गई। 


पुलिस का बयान
इस पूरे मामले में सीहौर थाने के प्रभारी रामराजा तिवारी ने कहा, ‘विवाहिता सावित्री बघेल की चार बेटियां हैं, जिनमें चौथी बेटी का जन्म तीन माह पहले ही हुआ है। मायके वालों ने दहेज नहीं देने और बेटी के जन्म की वजह से सावित्री की हत्या के आरोप लगाए हैं। शव का पीएम कराकर मामला विवेचना में ले लिया है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed