{"_id":"620630e80a6d93109c42478a","slug":"madhya-pradesh-the-relatives-will-be-able-to-meet-the-prisoners-in-jail-soon-due-to-the-increasing-corona-infection-there-was-a-ban","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: जेल में बंद कैदियों से परिजन जल्द कर सकेंगे मुलाकात, बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते लगी थी रोक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: जेल में बंद कैदियों से परिजन जल्द कर सकेंगे मुलाकात, बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते लगी थी रोक
Fri, 11 Feb 2022 03:18 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 11 Feb 2022 03:18 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के जेल में बंद कैदियों से परिजन जल्द ही मुलाकात कर सकेंगे। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए इसकी जानकारी दी। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद कैदियों से मुलाकात पर रोक लगा दी गई थी।
विज्ञापन
जेल में बंद कैदियों से परिजन जल्द कर सकेंगे मुलाकात (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जेल में बंद कैदियों से परिजन जल्द ही मुलाकात कर सकेंगे। शुक्रवार को गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जेल में कैदियों से मुलाकात जल्द आरंभ होगी। कोरोना की वजह से मुलाकात बंद थी। अब एक दो दिन में आदेश जारी हो जाएंगे।
मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर जनवरी 2022 में सरकार ने जेल में बंद कैदियों से मुलाकात पर रोक लगा दी थी। इस दौरान जेल में बंद कैदियों को ई- मुलाकात और वीडियो कॉल सुविधा से बातचीत कराई जा रही थी। सरकार ने 12 जनवरी को आदेश जारी कर 31 मार्च तक रोक लगाई थी, लेकिन अब कोरोना संक्रमण के मामले कम होने पर फिर से जेल में बंद कैदियों के परिजन उनसे मुलाकात कर सकेंगे।

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर जानकारी दी
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होती जा रही है। गुरुवार को प्रदेशभर में 2612 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं, 3 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में अभी एक्टिव केस 26 हजार 179 हैं। अब तक 10 लाख 21 हजार 361 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 9 लाख 84 हजार 500 ठीक हो चुके हैं। कोरोना से अब तक 10 हजार 682 लोगों की जान जा चुकी है।