फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   IIn Madhya Pradesh The incidents of rape are not curbed, the woman is gang-raped and put an iron rod in her private part

सीधी: महिला से पहले पीने के लिए मांगा पानी, फिर सामूहिक दुष्कर्म कर प्राइवेट पार्ट में डाल दिया सरिया

Mon, 11 Jan 2021 01:36 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: प्रियंका तिवारी Updated Mon, 11 Jan 2021 01:36 PM IST
विज्ञापन
IIn Madhya Pradesh The incidents of rape are not curbed, the woman is gang-raped and put an iron rod in her private part
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मध्य प्रदेश में एक बार फिर झकझोर देने वाली घटना हुई है। दरअसल, राज्य के सीधी जिले में तीन हैवानों ने एक महिला से पहले पीने के लिए पानी मांगा। इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब उनका मन इतने से भी नहीं भरा तो दुराचारियों ने महिला के प्राइवेट पार्ट में लोहे का सरिया डाल दिया। पीड़िता का रीवा के संजय गांधी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल अमिलिया थाना क्षेत्र की पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
पीड़िता के पति की चार साल पहले ही मृत्यु हो चुकी है। उसके दो बेटे हैं। पति की मृत्यु के बाद महिला अपने बेटों के साथ झोपड़ी में रह रही थी। वह झोपड़ी में ही एक छोटी सी दुकान भी चलाती है, ताकि वह बच्चों को पाल सके। बीते शनिवार की रात तीन युवक महिला की झोपड़ी के बाहर आए और उसे आवाज लगाई। उन्होंने पीड़िता से पानी मांगा। पीड़िता ने जब पानी न होने की बात कही तो आरोपी तोड़फोड़ कर जबरन झोपड़ी के अंदर घुस गए। इसके बाद उन्होंने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। इस दौरान महिला की चीख-पुकार सुनने वाला कोई नहीं था क्योंकि क्षेत्र के आसपास कोई बस्ती नहीं है।
विज्ञापन


बेहद गंभीर है पीड़िता की हालत
घटना के दूसरे दिन तक भी पीड़िता के शरीर से रक्तस्त्राव नहीं रुका। ऐसे में पीड़ीता की बहन उसे अमिलिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। वहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता ठंड से कांप रही थी। उसने गर्म कपड़े नहीं पहने हुए थे। ऐसे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजूलता पटले ने उसे अपना शाल व जैकेट पहनाया और इलाज के लिए उसे रीवा रेफर करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से दो की पहचान लल्लू कोल और भाईलाल पटेल के रूप में हुई है। ये आरोपी पीड़िता के गांव के ही रहने वाले हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed