फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: The country's second largest fully equipped covid care center has been built in Indore, will start with 650 beds

इंदौर की तैयारी: शहर में बना देश का दूसरा सबसे बड़ा सर्वसुविधायुक्त कोविड केयर सेंटर, 650 बिस्तरों के साथ होगा शुरू

Mon, 03 Jan 2022 01:09 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 03 Jan 2022 01:09 PM IST
सार

शहर में बढ़ रहे कोरोना मरीजों को देखते हुए राधा स्वामी कोविड केयर सेंटर शुरू किया जा रहा है। इसमें मरीजों का उपचार किया जाएगा। यह देश का दूसरा सबसे बड़ा कोविड केयर सेंटर है। फिलहाल 650 बिस्तरों के साथ इसे शुरू किया जा रहा है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: The country's second largest fully equipped covid care center has been built in Indore, will start with 650 beds
राधास्वामी कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण करते जनप्रतिनिधि - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहर में बढ़ रहे कोरोना मरीजों को देखते हुए राधा स्वामी कोविड केयर सेंटर शुरू किया जा रहा है। इसमें मरीजों का उपचार किया जाएगा। यह देश का दूसरा सबसे बड़ा कोविड केयर सेंटर है जो राधा स्वामी सत्संग परिसर में स्थापित है। इसमें 1250 बिस्तरों की सुविधा है। फिलहाल 650 बिस्तरों के साथ इसे शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन


इंदौर में पिछले माह से लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। इनकी संख्या बढ़ रही है और अब तक चार सौ से ज्यादा एक्टिव मरीज हो चुके हैं। हालांकि अधिकांश बिना लक्षण  वाले हैं और गंभीर मरीज कोई भी नहीं है, लेकिन प्रशासन आने वाले दिनों को देखते हुए अभी से तैयारियों में जुट गया है। फिलहाल इंदौर के एमटीआरबी अस्पताल में कोरोना मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। निजी अस्पताल में भी कुछ मरीज उपचार करवा रहे हैं।
विज्ञापन


अब राधा स्वामी सत्संग परिसर स्थित कोविड केयर सेंटर फिर से शुरू किया जा रहा है। इस सेंटर में 1250 बिस्तर हैं और पहले चरण में 650 बिस्तरों के साथ इसे शुरू किया जाएगा। इस सेंटर के लिए की जा रही तैयारियों का सांसद शंकर लालवानी, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, कलेक्टर मनीष सिंह, विधायक महेंद्र हार्डिया, विधायक मालिनी गौड़, भाजपा शहर शध्यक्ष गौरव रणदिवे आदि ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि इस कोविड केयर सेंटर में सभी जरूरी सुविधाएं रहेंगी। मरीजों के लिए स्वच्छ वातावरण उपलब्ध रहेगा। इलाज के लिए पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। विशेष, मेदांता, चोइथराम सहित अन्य बड़े अस्पतालों के चिकित्सक प्रतिदिन आकर मरीजों का उपचार करेंगे। मरीजों के चाय-पानी, दूध, नाश्ता, भोजन आदि के लिए पर्याप्त व्यवस्था भी इस सेंटर में रहेगी। सर्दी के मौसम को देखते हुए मरीजों को अतिरिक्त रूप से रजाई भी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जगहों पर भी बनाए जा रहे कोविड केयर  सेंटर
इसके अलावा इंदौर जिले में विकेंद्रीकृत व्यवस्था करते हुए विभिन्न जगहों पर कोविड केयर सेंटर बनाए जा रहे हैं। इन सेंटरों में ढाई हजार से अधिक बिस्तरों की क्षमता रहेगी। इंदौर के इंडेक्स अस्पताल में बनाए जा रहे कोविड केयर सेंटर में 500 बिस्तर, सेवा कुंज अस्पताल में 300, राधा स्वामी सत्संग परिसर में 1250 तथा देपालपुर, महू और सांवेर में 100-100 बेड्स की क्षमता रहेगी। मांगलिया में भी 50 बिस्तर क्षमता का कोविड केयर सेंटर बनाया जा रहा है। इंदौर ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के लिए राऊ के ट्रेनिंग सेंटर में 100 बिस्तरों की क्षमता वाला कोविड केयर सेंटर बनाया जा रहा है।


इन कोविड केयर सेंटरों में ऐसे मरीजों को भर्ती किया जाएगा जिनके घरों में पर्याप्त जगह नहीं है। इसके साथ ही ऐसे मरीज जिनके घरों में पर्याप्त जगह है उन्हें होम आइसोलेशन की परमिशन रहेगी। होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को टेली कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपचार सहित अन्य मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए एआईसीटीएसएल में जिला स्तरीय कोविड कमाण्ड सेंटर स्थापित किया जा रहा है। होम आइसोलेशन के मरीजों को इलाज के लिए मेडिकल किट भी दी जाएगी। उन्हें रोज टेलीफोन के माध्यम से संपर्क कर उपचार सहित अन्य अपेक्षित मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। जिला आपदा प्रबंधन की बैठक में यह फैसला लिया गया है कि ज्यादातर ऑक्सीजन प्लांट भी सोमवार से चालू कर दिए जाएंगे। तीन प्लांट जिनका काम पूरा नहीं हुआ है, उन्हें 15 जनवरी तक चालू करने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed