फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Stone pelting on vehicles of Jhabua MLA Kantilal Bhuria, allegations of kidnapping of youth

मध्य प्रदेश: झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया की गाड़ियों पर पथराव, युवक के अपहरण के भी आरोप

Thu, 17 Mar 2022 08:04 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 17 Mar 2022 08:04 PM IST
सार

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया और प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया की कार पर हमला हो गया। उनकी गाड़ी के कांच फूटे हैं। वहीं एक ड्राइवर घायल हुआ है। 
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Stone pelting on vehicles of Jhabua MLA Kantilal Bhuria, allegations of kidnapping of youth
झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया और प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया की कार पर हमला हो गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया और प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया की कार पर हमला हो गया। उनकी गाड़ी के कांच फूटे हैं। वहीं एक ड्राइवर घायल हुआ है। ये हमला तब हुआ जब कांतिलाल भूरिया और विक्रांत भूरिया भगोरिया से लौटने की तैयारी कर रहे थे। जोबट थाने में मामला दर्ज करवाने कांतिलाल भूरिया पहुंच गए हैं। वहीं कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष के बेटे ने भी एफआईआर दर्ज करवाई है। उन्होंने जितेंद्र कनेश नामक युवक का अपहरण करने का आरोप लगाया है। ये आरोप कांतिलाल भूरिया, विक्रांत और दीपक भूरिया पर लगाया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार झाबुआ में माहौल तब गर्मा गया, जब कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया की गाड़ियों पर पथराव की खबर फैली। किसी का कहना था कि काफिले पर पथराव हुआ है तो किसी का कहना था कि खड़ी गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए। विक्रांत के मुताबिक अचानक 10 हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर पत्थर और डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों के पास धारदार हथियार भी थे। उन्होंने एक हमलावर को दबोच लिया।
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने इस घटना को लेकर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांतिलाल भूरिया ने कहा है कि हम थाने में शिकायत करने आए हुए हैं। पुलिस हमें सहयोग नहीं कर रही है। उन्होंने जिला प्रशासन पर हमलावरों से मिलीभगत के भी आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया की एक हमलावर को उनके साथ मौजूद लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल के बेटे पुष्पराज पटेल ने एक प्रकरण दर्ज कराया है कि हम पर कांतिलाल भूरिया की गाड़ियों पर हमला करने का आरोप लगाकर मारपीट की गई। हमारे एक साथी का अपहरण कर लिया गया। जबरन गाड़ी में बैठकर ले जाया गया है। एसडीओपी दिलीप बिलावली ने प्रकरण दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।


भूरिया और पटेल परिवार में पुराना विवाद
उपचुनाव में महेश पटेल के चुनाव हारे जाने के बाद कांतिलाल भूरिया से मनमुटाव है। उन्होंने हार के बाद आरोप लगाया थी कांतिलाल भूरिया ने भितरघात किया है। कमलनाथ के सामने भी आरोप लगाए थे। जबकि कांतिलाल भूरिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में महेश पटेल पर टिप्पणी की थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed