फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: State's only city council election in Narwar, Minister of State claimed to win on the basis of development

मध्य प्रदेश: प्रदेश की इकलौती नगर परिषद नरवर में चुनाव, राज्यमंत्री ने विकास के आधार पर जीतने का किया दावा

Tue, 22 Feb 2022 02:40 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 22 Feb 2022 02:40 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की इकलौती नगर परिषद नरवर में चुनाव हो रहे हैं। 6 मार्च को 15 वार्डों में वोटिंग होगी। प्रदेश सरकार में पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा ने चुनाव जीतने का दावा किया है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: State's only city council election in Narwar, Minister of State claimed to win on the basis of development
राज्यमंत्री ने किया नरवर नगर परिषद चुनाव जीतने का दावा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के नरवर में नगर परिषद के चुनाव हो रहे हैं। नरवर पूरे प्रदेश का ऐसा पहला नगर परिषद जहां नगरीय क्षेत्र के लिए चुनाव हो रहे हैं। भाजपा इस चुनाव को जीतने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। पोहरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक और शिवराज सरकार में पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा ने नरवर नगर परिषद का चुनाव जीतने का दावा किया है। 
विज्ञापन


राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा ने कहा कि भाजपा का मूलमंत्र है सबका साथ सबका विकास। इसके अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में जो विकास हो रहा है, वह सबने देखा है और शिवराज, सिंधिया और वीडी शर्मा की तिकड़ी के नेतृत्व में हमारी पार्टी नरवर नगर परिषद का चुनाव भी जीतेगी।
विज्ञापन


बता दें नरवर नगर परिषद के चुनाव के लिए कुल 15 वार्डों में 6 मार्च को वोटिंग होगी। यहां ग्वालियर हाईकोर्ट के निर्देश के बाद नगर परिषद के चुनाव कराए जा रहे हैं। 6 मार्च को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। वहीं, 9 मार्च को सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद नरवर का निर्वाचन उच्च न्यायालय खंडपीठ ग्वालियर द्वारा 8 फरवरी 2022 को पारित आदेश के परिपालन में कराया जा रहा है। नगर परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन, निर्वाचित पार्षदों द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से कराया जाएगा। मतदान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed