फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Siddhartha, son of Jayant Malaiya left the membership of BJP, said – will field an independent candidate from every ward

Madhya Pradesh: जयंत मलैया के बेटे सिद्धार्थ ने भाजपा की सदस्यता छोड़ी, कहा- हर वार्ड से निर्दलीय खड़ा करेंगे प्रत्याशी

Mon, 13 Jun 2022 04:35 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 13 Jun 2022 04:35 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के पूर्व वित्तमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता जयंत मलैया के बेटे सिद्धार्थ मलैया ने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Siddhartha, son of Jayant Malaiya left the membership of BJP, said – will field an independent candidate from every ward
पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता जयंत मलैया के बेटे सिद्धार्थ मलैया ने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश भाजपा के लिए अच्छी खबर नहीं है। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता जयंत मलैया के बेटे सिद्धार्थ मलैया ने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी साथ ही कहा कि नगर पालिका चुनाव में प्रत्येक वार्ड से उनका प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा, जो निर्दलीय के रूप में चुनाव मैदान में होगा।
विज्ञापन


बता दें कि एक साल पहले विधानसभा के उपचुनाव के बाद पार्टी ने सिद्धार्थ मलैया को निलंबित कर दिया था। तब से वे निलंबन का वनवास ही काट रहे थे। आखिरकार उन्होंने भाजपा को अलविदा कह दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर इस बात की घोषणा की है। इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक बड़ी बात और कही जो नगर पालिका चुनाव में भाजपा की मुश्किलें बढ़ाने वाली है। सिद्धार्थ मलैया ने कहा कि नपा चुनाव में हर वार्ड में उनका समर्थक चुनाव लड़ेगा। निर्दलीय ताल ठोकेंगे।
विज्ञापन


पूर्व वित्तमंत्री जयंत मलैया के पुत्र सिद्धार्थ मलैया ने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। सोमवार को पत्रकार वार्ता आयोजित कर सिद्धार्थ ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि वर्तमान में हो रहे नगर पालिका चुनाव में प्रत्येक वार्ड से उनका प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा, जो निर्दलीय के रूप में चुनाव मैदान में होगा। उन्होंने कहा कि नपा चुनाव में वे निर्दलीय चुनाव लडऩे वाले उन लोगों का सहयोग करेंगे, जो उनसे शहर के विकास के एजेंडा को लेकर उनसे मदद मांगेगे। सिद्धार्थ मलैया के इस फैसले से वर्तमान में दमोह भाजपा की मुश्किलें और बढ़ने वाली है, क्योंकि नगर पालिका चुनाव सिर पर है और इसी बीच सिद्धार्थ मलैया का इस तरह से भाजपा से इस्तीफा देना इस चुनाव को कहीं ना कहीं प्रभावित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह की हार का ठीकरा सिद्धार्थ मलैया के सिर पर फूटा था। राहुल सिंह की शिकायत के बाद भाजपा ने अपने छह मंडलों के प्रमुखों को व पूर्व मंत्री जयंत मलैया के बेटे सिद्धार्थ मलैया को पार्टी विरोधी काम करने की वजह से पार्टी से निलंबित कर दिया था। अभी तक सिद्धार्थ की भाजपा में वापसी नहीं हो सकी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed