{"_id":"5abc7f2b4f1c1bdc298b4770","slug":"madhya-pradesh-shivraj-singh-government-launches-kadaknath-murga-app","type":"story","status":"publish","title_hn":"नॉनवेज खाने वालों को घर बैठे 'कड़कनाथ मुर्गा' खिलाएगी सरकार, लॉन्च हुआ ऐप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नॉनवेज खाने वालों को घर बैठे 'कड़कनाथ मुर्गा' खिलाएगी सरकार, लॉन्च हुआ ऐप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या आप मुर्गा खाने के शौकीन हैं? अगर हां, तो ये खबर आपके लिए है। मध्यप्रदेश सरकार ने कड़कनाथ मुर्गे को लोगों को आसानी से उपलब्ध करवाने के लिए सरकारी एप्लीकेशन लॉन्च किया है। इस ऐप के जरिये घर से ही कड़कनाथ मुर्गा मंगवाया जा सकता है।
विज्ञापन
एमपी सरकार में सहकारिता मंत्री विश्वास नारंग ने 'एमपी कड़कनाथ' नाम से एप लॉन्च किया है। इस ऐप के जरिये आप ऑनलाइन कड़कनाथ मुर्गे का ऑर्डर दे सकते हैं। इसके अलावा इस ऐप से यह भी जान सकते हैं कि सहकारी समितियों में कड़कनाथ की कितनी मात्रा मौजूद है।
विज्ञापन
हालांकि इस ऐप के जरिेये केवल थोक में ही मुर्गे मंगवाए जा सकते हैं। गौरतलब है कि बाजार में कड़कनाथ मुर्गे की मांग लगातार रहती है और यह मुर्गा मध्यप्रदेश में अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह मुर्गा पूरी तरह काला होता है। इसमे प्रोटीन की मात्रा आम मुर्गों से 10 फीसदी ज्यादा होती है और कम फैट और कॉलेस्ट्रॉल होता है।
विज्ञापन
कड़कनाथ मुर्गा बाजार में 900 से 1000 रुपये किलो में बिकता है और अपनी बढ़ती मांग की वजह से इसका एक अंडा 50 रुपये तक बिकता है। मध्यप्रदेश के झाबुआ और धार में यह आसानी से मिल जाता है।
