फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Shivraj Chouhan's adopted daughter died in Vidisha

इलाज के अभाव में शिवराज सिंह की दत्तक बेटी की मौत, समय पर नहीं पहुंची डॉक्टर

Fri, 19 Jul 2019 08:56 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: अजय सिंह Updated Fri, 19 Jul 2019 08:56 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Shivraj Chouhan's adopted daughter died in Vidisha
दत्तक पुत्री भारती की शादी के समय शिवराज और उनकी पत्नी साधना सिंह - फोटो : social media

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की दत्तक पुत्री भारती वर्मा का गुरुवार को देहांत हो गया। बेटी की मौत की जानकारी लगते ही शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह और पुत्र कार्तिकेय विदिशा पहुंचे। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, भारती नगरपालिका में नौकरी करती थी। गुरुवार सुबह भारती की तबीयत बिगड़ी जिसके बाद उसे नर्सिंग होम में ले जाया गया। जहां डॉक्टर ही मौजूद नहीं थे। नर्सिंग होम के स्टॉफ ने बताया कि डॉक्टर साढ़े दस बजे तक आएंगी। लेकिन डॉक्टर समय पर नहीं आईं। इधर, भारती के हालात बिगड़ते गए। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत के दौरान भारती के पति ने बताया कि मेरी पत्नी शरीर में कमजोरी महसूस कर रही थी और जिसका ईलाज चल रहा था। आज सुबह उसने उल्टियां करना शुरू कर दीं जिसके बाद हम उसे जिला अस्पताल में ले गए जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। साथ ही यह भी बताया कि मेरी शादी पिछले साल मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी के मौत की जानकारी मिलते ही शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह बेटे कार्तिकेय के साथ अस्पताल पहुंच गई। वहां वे अपने आंसू नहीं रोक पाई। बताया गया है कि शिवराज सिंह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होने के कारण नहीं आ पाए।  भारती वर्मा की शादी पिछले साल एक मई को विदिशा के किसान परिवार के युवक रवींद्र मालवीय से हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed