फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Shivraj breaks Raman Singh's record, remains fourth in the country for the longest time

शिवराज का नया रिकॉर्ड: मोदी के बाद रमन सिंह को भी पीछे छोड़ा, भाजपा के सबसे लंबे कार्यकाल वाले सीएम बने

Thu, 17 Mar 2022 02:20 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 17 Mar 2022 02:20 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वर्तमान मुख्यमंत्रियों में शिवराज देश में सबसे लंबे समय तक सीएम रहने में चौथे नंबर पर हैं।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Shivraj breaks Raman Singh's record, remains fourth in the country for the longest time
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भाजपा के मुख्यमंत्रियों में अब सबसे लंबा कार्यकाल शिवराज के नाम हो गया है। वर्तमान मुख्यमंत्रियों में शिवराज देश में सबसे लंबे समय तक सीएम रहने में चौथे नंबर पर है।
विज्ञापन

 
बता दें कि रमन सिंह 15 साल 10 दिनों तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 17 मार्च को उन्हें पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने 15 साल 11 दिन पूरे कर लिए। प्रधानमंत्री मोदी भी तेरह सालों तक सीएम रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान चार बार मुख्यमंत्री बनने वाले इकलौते नेता भी हैं। वर्तमान मुख्यमंत्रियों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम देश में सबसे लंबे समय तक सीएम रहने में चौथे नंबर पर आता है। उनसे पहले ओडिशा के नवीन पटनायक, बिहार के नीतीश कुमार, नागालैंड के एन रियो का नाम आता है। 
विज्ञापन

 
शिवराज सिंह चौहान को भाजपा ने 2005 में प्रदेश अध्यक्ष बनाया। इस बीच 29 नवंबर 2005 को पहली बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। इससे पहले शिवराज सिंह चौहान पांच बार सांसद रहे। चौहान पहली बार अटल बिहारी वाजपेयी के विदिशा सीट छोड़ने पर 10वीं लोकसभा के लिए 1991 में सांसद चुने गए। 1996 में 11 लोकसभा में दोबारा सांसद चुने गए। 1998 में 12वीं लोकसभा के लिए तीसर बार, 1999 में 13वीं लोकसभा के लिए चौथी बार और 15वीं लोकसभा के लिए विदिशा से ही पांचवीं बार सांसद चुने गए गए। शिवराज के पहले अर्जुन सिंह और श्यामाचरण शुक्ल तीन-तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed