फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Madhya Pradesh several people killed by drinking Poisonous Liquor in Morena

मुरैना में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 20 हुई, शिवराज सरकार ने गठित की कमेटी

Wed, 13 Jan 2021 11:39 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 13 Jan 2021 11:39 AM IST
विज्ञापन
MP News: Madhya Pradesh several people killed by drinking Poisonous Liquor in Morena
अधिकारियों के साथ बैठक करते सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के दो गांवों में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर मंगलवार को 20 हो गई है और गंभीर रूप से बीमार 17 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाकर तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है।

विज्ञापन


इस कमेटी में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ राजेश राजोरा, पुलिस महानिदेशक श्री ए.साई मनोहर, उप पुलिस महानिरीक्षक श्री मिथिलेश शुक्ला को शामिल किया गया है। वहीं इस  घटना में मुरैना के जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (एसपी) को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवराज सिंह चौहान ने एक ट्वीट में मुरैना के जिला आबकारी अधिकारी को निलंबित करने की घोषणा की। चौहान ने ट्वीट किया, ‘मुरैना की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और दुखदाई है। मामले की जांच जारी है, लेकिन प्रथम दृष्टया सुपरविजन में लापरवाही बरतने पर जिला आबकारी अधिकारी को निलंबित किया गया है।’ इस बीच एक पुलिस अधिकारी को भी निलंबित किया गया है।

जांच दल भेजा
प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि घटना की जांच के लिए एक दल वहां भेजा है। मिश्रा ने एक ट्वीट में कहा, ‘मुरैना में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों की घटना बेहद दुखद और पीड़ादायक है। इस मामले में संबंधित थाना प्रभारी और जिलाधिकारी को  निलंबित कर दिया गया है। जांच के लिए अलग से एक दल भी भेजा  है। घटना के लिए जिम्मेदार कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा।’


कमलनाथ ने शिवराज सरकार को घेरा
इस घटना पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने भी मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार को पर निशाने पर लिया। कमलनाथ ने ट्वीट किया, ‘शराब माफियाओं का कहर जारी। उज्जैन में 16 जान लेने के बाद अब मुरैना में शराब माफियाओं ने 20 के करीब लोगों की जान ले ली। शिवराज जी, शराब माफिया आखिर कब तक यूं ही लोगों की जान लेते रहेंगे? सरकार बीमार लोगों का समुचित इलाज करवाए और पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद करे।’ इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री (शिवराज सिंह चौहान) माफिया के खिलाफ कार्रवाई को लेकर झूठे दावे कर रहे हैं।

इससे पहले, मंगलवार सुबह को जिला पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग 14 किलोमीटर दूर मानपुर और पहावाली गांवों में हुई। उन्होंने बताया कि जहरीली शराब पीने से मानपुर और पहवाली गांव के 20 लोगों की मौत हो गई और 17 लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए।  बीमार लोगों को ग्वालियर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि सोमवार रात को अवैध शराब का सेवन करने वाले गांव के लोगों की हालत बिगड़ने लगी और 20 लोगों की मौत हो गई और बाकी बीमार लोगों को उपचार के लिए ग्वालियर के अस्पताल में भेजा गया। सुजानिया ने बताया कि सभी मृतकों का मुरैना के जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है । उन्होंने बताया कि इस मामले में ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती लोगों के बयान लेने पुलिस वहां पहुंच गई है। उनके बयान लेने के बाद ही साफ हो पायेगा कि गांव में संदिग्ध जहरीली शराब कहां से आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed