{"_id":"5c425719bdec22739d536e0d","slug":"madhya-pradesh-several-bjp-mlas-in-connection-to-join-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: कांग्रेस में शामिल होने के लिए संपर्क में कई भाजपा विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: कांग्रेस में शामिल होने के लिए संपर्क में कई भाजपा विधायक
Sat, 19 Jan 2019 04:15 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 19 Jan 2019 04:15 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में नई व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री हर्ष यादव ने शुक्रवार को दावा किया कि कई भाजपा विधायक कांग्रेस में शामिल होने के लिए पार्टी नेताओं के संपर्क में हैं। यादव का बयान राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक गोपाल भार्गव के गुरुवार को दिए उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि राज्य सरकार इस साल आम चुनावों के बाद अपने आप ही गिर जाएगी।
विज्ञापन
मंत्री हर्ष यादव ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘भाजपा प्रदेश में सत्ता में लौटने के दिवा स्वप्न देखने छोड़ दे। मुख्यमंत्री कमलनाथ मैनेजमेंट गुरु हैं। प्रदेश में दस साल तक कांग्रेस की सरकार ही रहने वाली है।’ गौरतलब है कि भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी दावा किया था कि कांग्रेस सरकार उनकी पार्टी की दया पर चल रही है और भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की एक छींक पार्टी को वापस सत्ता पर काबिज करवा सकती है।
विज्ञापन
राज्य में कुल 230 विधानसभा सीटें हैं जबकि बहुमत के लिए 116 का संख्या बल चाहिए। कांग्रेस के 114 विधायक हैं और वह सपा के दो, बसपा के एक व चार निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार चला रही है। भाजपा के 109 विधायक हैं।
विज्ञापन
