फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Series of announcement by CM in the memory of former PM Atal Bihari Vajpayee

मध्य प्रदेश: अटल के नाम होंगे सात शहर, हॉस्पिटल और स्टेशनों के भी बदल जाएगे नाम

Sun, 19 Aug 2018 12:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Sun, 19 Aug 2018 12:01 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Series of announcement by CM in the memory of former PM Atal Bihari Vajpayee

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने फैसला किया है कि राज्य की सातों स्मार्ट सिटी अब उन्हीं के नाम पर होंगी। इन सात शहरों के नाम हैं- भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर और सतना। यह स्मार्ट सिटी अटल स्मार्ट सिटी कहलाएंगी। साथ ही हबीबगंज स्टेशन का नाम भी अटल के ही नाम पर होगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने की घोषणा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को घोषणा करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी नाम से इन स्मार्ट सिटीज में विश्वस्तरीय लाइब्रेरी भी होगी। इसके साथ ही सेंटर फॉर एक्सीलेंस, युवाओं के लिए शोध सुविधाएं और सामाजिक चिंतन के लिए स्थान भी निश्चित होगा। साथ ही स्कूलों में अगले साल से अटल जी की जीवनी पढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


एम्स और स्टेशन का नाम भी अटल

मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल में बन रहे विश्वस्तरीय स्टेशन हबीबगंज और एम्स का नाम भी अटलजी के नाम पर करने के लिए केंद्रीय मंत्रियों को आग्रह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को उम्मीद है कि इसे मंजूरी मिल जाएगी। बता दें भोपाल में अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय और अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ गुड गवर्नेंस पहले से ही स्थित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस स्कूल में वाजपेयी ने पढ़ाई की उसमें भी होंगे बदलाव

अटल बिहारी ने ग्वालिर के गोरखी स्कूल से पढ़ाई की थी। इस स्कूल को अब और भी बेहतर बनाया जाएगा। यहां स्मार्ट क्लास, प्लेनेटोरियम और म्यूजियम बनेगा। इसके अलावा यहां उनकी प्रतिमा भी लगाई जाएगी।

600 करोड़ की लागत वाला पार्क भी अटल के नाम

Madhya Pradesh: Series of announcement by CM in the memory of former PM Atal Bihari Vajpayee

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि भोपाल में 600 करोड़ की लागत से जो ग्लोबल स्किल पार्क बनाया जा रहा है उसका नाम भी अटल बिहारी वाजपेयी ग्लोबल स्किल पार्क रखा जाएगा। यहां उनकी प्रतिमा भी लगेगी। वहीं भोपाल समेत चार जिलों में जिन श्रमोदय विद्यालयों का निर्माण किया जा रहा है वह भी अटल बिहारी वाजपेयी श्रमोदय विद्यालय के नाम से जाने जाएंगे। यह विद्यालय 47 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे हैं।

प्रतिमा और स्मृति वन विकसित होंगे

राज्य में अटल बिहारी की प्रतिमाएं लगाई जाएंगी। जिनमें ग्वालियर और भोपाल शामिल हैं। यहां उनके नाम पर स्मृति वन भी विकसित होंगे। इसके अलावा युवाओं के लिए जिन इंक्यूबेशन सेंटरों का निर्माण किया जा रहा है उनके भी नाम बदले जाएंगे। विदिशा मेडिकल कॉलेज ता नाम भी अब स्व. वाजपेयी के नाम से रखा जाएगा।  

सभी नदियों में विसर्जित होंगी अस्थियां

मुख्यमंत्री शिवराज ने घोषणा करते हुए बताया कि 20 अगस्त को दिल्ली में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अस्थि कलश लेकर भोपाल आएंगे। जिसके बाद 21 अगस्त को रवींद्र भवन में श्रद्धांजलि सभा होगी। मुख्यमंत्री शिवराज ने आगे कहा कि इसी दिन वह खुद अस्थि कलश लेकर नर्मदा नदी जाएंगे। इसके बाद शिप्रा, सोन, चंबल, ताप्ती, केन और पार्वती समेत अन्य नदियों में भी अस्थियों का विसर्जन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed