{"_id":"61f7ea290b1bd9106e103f2a","slug":"madhya-pradesh-second-resignation-within-a-month-additional-advocate-general-rk-verma-resigns","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: अतिरिक्त महाधिवक्ता आरके वर्मा का इस्तीफा, एक महीने के भीतर दो इस्तीफों से चर्चाओं का बाजार गरम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: अतिरिक्त महाधिवक्ता आरके वर्मा का इस्तीफा, एक महीने के भीतर दो इस्तीफों से चर्चाओं का बाजार गरम
Mon, 31 Jan 2022 07:25 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 31 Jan 2022 07:25 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के महाधिवक्ता कार्यालय में दिसंबर में पुष्पेंद्र यादव ने अतिरिक्त महाधिवक्ता पद से इस्तीफा दिया था। अब आरके वर्मा ने भी समान पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे अतिरिक्त महाधिवक्ता के दोनों पद रिक्त हो गए हैं।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीनियर एडवोकेट आरके वर्मा ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर बेंच के महाधिवक्ता कार्यालय में अतिरिक्त महाधिवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले दिसंबर में पुष्पेन्द्र यादव ने भी अतिरिक्त महाधिवक्ता पद से इस्तीफा दिया था। इससे हाईकोर्ट परिसर में चर्चाओं का बाजार गरमा गया है।
यादव के बाद वर्मा ने भी इस्तीफे की वजह निजी बताई है। इस इस्तीफे से प्रदेश के दोनों अतिरिक्त महाधिवक्ता पद रिक्त हो गए हैं। ऐसे में नई नियुक्ति किसकी होगी, इसे लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। महाधिवक्ता पुरुषेंद्र कौरव के हाईकोर्ट जज बनने के बाद सीनियर एडवोकेट प्रशांत सिंह को महाधिवक्ता बनाया गया था। इसके बाद पुष्पेंद्र यादव और आरके वर्मा ने इस्तीफे दे दिए हैं।