फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Savarkar himself has written in his book that there is nothing wrong in eating beef: Digvijaya Singh

Madhya Pradesh: दिग्विजय सिंह बोले- गोमांस खाने में कोई खराबी नहीं, सावरकर ने खुद अपनी किताब में यह लिखा था

Sat, 25 Dec 2021 06:17 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 25 Dec 2021 06:17 PM IST
सार

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के जनजागरण अभियान के दौरान कहा कि सावरकर ने खुद अपनी किताब में लिखा है कि हिंदू और हिंदुत्व में कोई नाता नहीं है। गाय हमारी माता नहीं हो सकती है। 
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Savarkar himself has written in his book that there is nothing wrong in eating beef: Digvijaya Singh
MP News: दिग्विजय सिंह जनजागरण अभियान को संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को कहा कि विनायक दामोदर सावरकर की विचारधारा को भाजपा और संघ आगे बढ़ा रहे हैं। सावरकर ने खुद ही अपनी किताब में लिखा है कि गोमांस खाने में कोई खराबी नहीं है। खुद के मल में लोट लगाने वाली गाय हमारी माता कैसे हो सकती है?
विज्ञापन


कांग्रेस ने जनजागरण अभियान शुरू किया है। इसके तहत आयोजित एक कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह ने कहा कि सावरकर ने खुद अपनी किताब में लिखा है कि हिंदू धर्म का हिंदुत्व से कोई संबंध नहीं है। अब हमारे यहां कई हिंदू ऐसे हैं, जो गोमांस खाते हैं। वह कहते हैं कि ऐसा किसी भी पवित्र ग्रंथ में नहीं लिखा कि गोमांस नहीं खाना चाहिए। हमारी लड़ाई संघ से है, जिसकी विचारधारा देश को बांटने की है। इस वजह से सच को जानना, समझना बेहद जरूरी है। 
विज्ञापन




जो गाली देता है, उसे भी पुचकारो
दिग्विजय सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि जो गाली देता है, उसे भी पुचकारो। संगठन को आगे बढ़ाना है तो अपना अहम्, अहंकार घर छोड़कर आओ। गुस्सा पीकर चलो। मेरी भी लोग आलोचना करते हैं। भला-बुरा कहते हैं। मैंने कभी आपत्ति नहीं उठाई। जो गाली देता है, वह मैं अपने पास नहीं रखता। ब्याज के साथ लौटा देता हूं।   


बजरंग दल वाले अपराधी हैं
दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि बजरंग दल वाले लोग आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। बजरंग दल वाले लोग धमकाते हैं। पैसे वसूलते हैं। आश्रम की शूटिंग को लेकर हंगामा करने वाले लोग भी पैसे मांगने गए थे। मामू (शिवराज सिंह चौहान) की गैंग है। अवैध रेत खनन, दलाली ये लोग करते हैं। अगर कोई अधिकारी भ्रष्टाचार को पकड़ लेता है तो उसका ट्रांसफर कर देते हैं। 

विवादित बयान देने के लिए मशहूर
दिग्विजय सिंह इस आशय का बयान पहले भी दे चुके हैं। कांग्रेस नेता ने अयोध्या निर्णय पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की लिखी किताब के विमोचन के दौरान सावरकर का जिक्र किया था।

सितंबर में भी दिया था विवादित बयान
25 सितंबर को भोपाल के नीलम पार्क में हो रहे विरोध प्रदर्शन में दिग्विजय सिंह ने कहा था कि सरस्वती शिशु मंदिर बचपन से लोगों के दिल और दिमाग में दूसरे धर्मों के खिलाफ नफरत का बीज बोते हैं। वही नफरत का बीज धीरे-धीरे आगे बढ़कर देश में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ता है। सांप्रदायिक कटुता पैदा करता है, धार्मिक उन्माद फैलाता है और फिर देश में दंगे फसाद होते हैं। बता दें कि सरस्वती शिशु मंदिर का संचालन आरएसएस द्वारा किया जाता है।

शिवराज को कहा था- छुट्टा सांड
हाल ही में खंडवा मध्य प्रदेश में हुए उपचुनाव के अंतिम दौर में दिग्विजय सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान छुट्टे सांड हो गए हैं, इनको नकेल कसना जरूरी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed