फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Sandeep GR will be the new collector of Chhatarpur, Anurag Verma as Satna, Anoop Singh as Khandwa collector

मध्य प्रदेश: संदीप जीआर होंगे छतरपुर के नए कलेक्टर, अनुराग वर्मा को सतना, अनूप सिंह को खंडवा कलेक्टर बनाया

Mon, 13 Dec 2021 12:38 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 13 Dec 2021 12:38 PM IST
सार

छतरपुर, सतना और खंडवा कलेक्टर बदले गए हैं। संदीप जीआर को छतरपुर कलेक्टर बनाया गया है। सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा बनाए गए हैं। अनूप कुमार सिंह को खंडवा कलेक्टर बनाया गया है। 
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Sandeep GR will be the new collector of Chhatarpur, Anurag Verma as Satna, Anoop Singh as Khandwa collector
कलेक्टरों के तबादले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 छतरपुर, सतना और खंडवा कलेक्टर बदले गए हैं। संदीप जीआर को छतरपुर कलेक्टर बनाया गया है। सतना कलेक्टर अजय कटेसरिया की जगह अनुराग वर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। खंडवा कलेक्टर अनय द्विवेदी की जगह अनूप कुमार सिंह को जिला अधिकारी बनाया गया है। योगेश चौधरी को मुख्यमंत्री का विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश शासन ने पंचायत चुनाव से पहले कलेक्टर बदले हैं। खंडवा में अनय द्विवेदी की जगह अब ग्वालियर के अनूप कुमार सिंह जिले की बागडोर संभालेंगे। अनूप कुमार सिंह ग्वालियर में अपर आयुक्त, भू अभिलेख एवं बंदोबस्त व संयुक्त परिवहन आयुक्त ग्वालियर के प्रभार पर रहे हैं। कलेक्टर अनय द्विवेदी को मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड जबलपुर का प्रबंध संचालक बनाया गया है।
विज्ञापन

 
सतना नगर निगम आयुक्त रह चुके हैं छतरपुर के नए कलेक्टर
बेंगलुरु (कर्नाटक) के मूल निवासी संदीप जीआर 2013 बैच के आईएएस अफसर हैं। कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर से बीई तथा पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन से एमए करने वाले संदीप की पहली पदस्थापना सहायक कलेक्टर के रूप में जबलपुर में हुई, जिला पंचायत उज्जैन में भी सीईओ की जिम्मेदारी निभा चुके। जहां से इनका स्थानांतरण आयुक्त नगर निगम सतना के पद पर हुआ था। संदीप जीआर 5वें आइएएस अधिकारी थे, जिन्हें नगर निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई थी वह अब छतरपुर कलेक्टर का प्रभार संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed