{"_id":"5f67fbba8ebc3eb72d06f787","slug":"madhya-pradesh-sachin-pilot-to-promote-congress-candidates-for-28-assembly-seats-by-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश : विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे सचिन पायलट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश : विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे सचिन पायलट
Mon, 21 Sep 2020 06:32 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 21 Sep 2020 06:32 AM IST
विज्ञापन
सचिन पायलट (फाइल फोटो)
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। पार्टी प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने रविवार को बताया, मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने पायलट से प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने का अनुरोध किया था। जिसे पायलट ने स्वीकार कर लिया है। वह मध्य प्रदेश और इसकी राजनीति को समझते हैं।
विज्ञापन
2015 में रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में पायलट ने कांति लाल भूरिया के लिए प्रचार किया था और उन्होंने जीत दर्ज की थी। गुप्ता ने कहा कि उपचुनाव में ज्यादातर सीटें ग्वालियर चंबल इलाके की हैं और 16 सीटों पर गुर्जर समुदाय का प्रभाव है। पायलट भी गुर्जर हैं और वह वोटरों को साधने में अहम साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
