फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh RGPV News: Shivraj kickstarted badminton championship with a smash

मध्य प्रदेश: RGPV में शिवराज मामा के 'स्मैश' के साथ शुरू हुई बैडमिंटन टूर्नामेंट, खेल परिसर का लोकार्पण

Wed, 05 Jan 2022 01:04 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 05 Jan 2022 01:04 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में नवनिर्मित खेल परिसर का लोकार्पण किया। बैडमिंटन स्पर्धा का शुभारंभ भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बैडमिंटन में भी हाथ आजमाए। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh RGPV News: Shivraj kickstarted badminton championship with a smash
RGPV में खेल परिसर का लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैडमिंटन खेलकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में नवनिर्मित खेल परिसर का लोकार्पण किया। इस दौरान अंतर विश्वविद्यालय स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिता 2022 का शुभारंभ भी किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान बैडमिंटन कोर्ट में भी हाथ आजमाए और अपने 'स्मैश' से वहां मौजूद लोगों को चकित किया। 
विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ खेल मंत्री यशोधरा राजे और आरजीपीवी के कुलपति समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। इस अवसर पर सीएम श्री चौहान ने बैडमिंटन खेलकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आत्मनिर्भर भारत का आह्वान किया है। इसके लिए आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश को गढ़ना है। युवाओं की इसमें अहम भूमिका है। मेरा सभी युवाओं से आह्वान है कि आप आगे आएं और अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
विज्ञापन




उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थियों के लिए अध्ययन के साथ खेल गतिविधियां भी आवश्यक हैं। स्वस्थ शरीर के लिए खेल जरूरी हैं। स्वस्थ व्यक्ति राष्ट्र के विकास में बेहतर योगदान दे सकता है। शिक्षा का उद्देश्य नागरिकता के संस्कार देना है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को अपने शरीर को स्वस्थ रखना आवश्यक है। युवाओं को जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर उसकी प्राप्ति पर ध्यान देना है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को आह्वान करते हुए कहा कि युवाओं को सभी क्षेत्रों में योगदान देना है। युवा बढ़ेंगे तो देश भी बढ़ेगा। उनका कहना था 21वीं सदी भारत की होगी जिसमें सर्वाधिक योगदान युवाओं का होगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed