फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Mandsaur Railway Station of Madhya Pradesh Sanitation worker filled water in drinking water tank with toilet tap station master suspended

मध्यप्रदेश: रेलवे सफाईकर्मी ने शौचालय के नल से भरा पेयजल टंकी में पानी, स्टेशन मास्टर निलंबित

Mon, 08 Mar 2021 10:33 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, मंदसौर Published by: प्रियंका तिवारी Updated Mon, 08 Mar 2021 10:33 AM IST
विज्ञापन
Mandsaur Railway Station of Madhya Pradesh Sanitation worker filled water in drinking water tank with toilet tap station master suspended
मध्यप्रदेश रेलवे स्टेशन में पीने के पानी की टंकी से शौचालय का नल जुड़ा हुआ मिला - फोटो : सोशल मीडिया

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में गरोठ रेलवे स्टेशन पर सफाईकर्मी द्वारा शौचालय के नल से प्लास्टिक पाइप जोड़कर पेयजल टंकी में पानी भरने के मामले में वहां के स्टेशन मास्टर को निलंबित कर दिया गया है। कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अजय कुमार पाल ने रविवार को  बताया कि एक मार्च को गरोठ रेलवे स्टेशन पर निजी कंपनी में कार्यरत सफाईकर्मी ने शौचालय के नल से प्लास्टिक पाइप जोड़ दिया और पेयजल टंकी में पानी भर दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मामले में हमने सख्त कार्रवाई करते हुए गरोठ के स्टेशन मास्टर चौथमल मीणा को शुक्रवार को निलंबित कर दिया है और सफाईकर्मी को उसी दिन सेवा से हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस बात का पता लगने पर स्टेशन मास्टर मीणा ने तुरंत पेयजल की टंकी की सफाई करवाई और फिर से शुद्ध पानी से टंकी को भरवाया गया। गरोठ रेलवे स्टेशन दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर स्थित है और यह स्टेशन कोटा रेल मंडल में आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed