फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Principal failed to submit exam forms of 26 students, suspended

मध्य प्रदेश: प्राचार्य ने 26 बच्चों के परीक्षा फॉर्म समय पर नहीं भरे, मंत्री ने करवा दिया निलंबित

Fri, 18 Feb 2022 07:03 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 18 Feb 2022 07:03 PM IST
सार

रायसेन में 10वीं और 12वीं के 26 छात्रों के फॉर्म समय पर जमा नहीं हो सके थे। इस पर स्कूल शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार ने स्कूल के प्राचार्य को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह जिला शिक्षा अधिकारी और विकासखंड शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Principal failed to submit exam forms of 26 students, suspended
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में 17 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। इस दौरान रायसेन में 10वीं और 12वीं के 26 छात्रों के फॉर्म समय पर जमा नहीं हो सके थे। इसे गंभीरता से लेते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार ने स्कूल के प्राचार्य को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह जिला शिक्षा अधिकारी और विकासखंड शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। 
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा मंत्री के निर्देश का पालन करते हुए लोक शिक्षण संचालनालय ने शासकीय हाई स्कूल उमरई, बेहरा, बाडी विकासखंड जिला रायसेन के 26 छात्रों के परीक्षा आवेदन फॉर्म न भरने के दोषी प्रभारी प्राचार्य दीनदयाल अहिरवार को निलंबित करने के निर्देश दिए है। प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी एमएल राठौरिया और विकास खंड शिक्षा अधिकारी केएम शाह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। राज्य मंत्री परमार ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य से लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। 
विज्ञापन


14 फरवरी तक भर सकते थे परीक्षा फॉर्म
स्कूल शिक्षा विभाग ने 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा की मॉनिटरिंग के दौरान पाया कि दोषी प्रभारी प्राचार्य ने 26 छात्रों के परीक्षा में सम्मिलित होने के आवेदन फॉर्म नहीं भरे। विलंब शुल्क के साथ 14 फरवरी 2022 तक परीक्षा फॉर्म भरे जा सकते थे। इस लापरवाही के चलते छात्र परीक्षा से वंचित हो सकते थे। स्थानीय प्रशासन और स्कूल शिक्षा विभाग के विशेष प्रयास द्वारा इन बच्चों को परीक्षा में सम्मिलित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed