{"_id":"5fbc2fde8ebc3e74f5620e8a","slug":"madhya-pradesh-police-registers-case-against-two-netflix-officers-in-web-series-dispute-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेब सीरीज विवाद मामले में मध्य प्रदेश पुलिस ने दो नेटफ्लिक्स अधिकारियों पर किया मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेब सीरीज विवाद मामले में मध्य प्रदेश पुलिस ने दो नेटफ्लिक्स अधिकारियों पर किया मामला दर्ज
Tue, 24 Nov 2020 03:25 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, भोपाल
एजेंसी, भोपाल
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 24 Nov 2020 03:25 AM IST
विज्ञापन
वेबसीरिज 'ए सूटेबल ब्वॉय'
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश में वेब सीरीज ‘ए सूटेबल ब्वॉय’ के जरिए धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने के आरोप में ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स के दो एक्जीक्यूटिव के खिलाफ सोमवार को एफआईआर दर्ज की गई। वेब सीरीज में एक मंदिर के परिसर में चुंबन दृश्य को लेकर आपत्ति जताई जा रही है।
विज्ञापन
प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि एफआईआर में नेटफ्लिक्स के कंटेंट वाइस प्रेसीडेंट मोनिका शेरगिल और पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर अंबिका खुराना के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। खरगोन जिले के कलेक्टर अनुग्रह पी ने बताया कि विवादास्पद चुंबन दृश्य जिले के महेश्वर कस्बे में एक मंदिर के अंदर फिल्माया जाना प्रतीत नहीं होता है।
विज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव गौरव तिवारी की शिकायत पर रीवा पुलिस ने मामला दर्ज किया। गौरव ने वेब सीरीज के निर्माताओं और नेटफ्लिक्स से माफी मांगने और आपत्तिजनक दृश्य हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
