फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Police filed Case against 35 persons over showing black flags to Jyotiraditya Scindia

ज्योतिरादित्य सिंधिया को काले झंडे दिखाने के मामले में 35 लोगों पर केस दर्ज 

Sat, 14 Mar 2020 04:50 PM IST
अमित कुमार पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल Published by: अमित कुमार Updated Sat, 14 Mar 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Police filed Case against 35 persons over showing black flags to Jyotiraditya Scindia
Jyotiraditya Scindia - फोटो : PTI
कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को काले झंडे दिखाने के मामले में पुलिस ने 35 लोगों पर केस दर्ज किया है। सिंधिया शुक्रवार को जब हवाई अड्डे के लिए जा रहे थे, उस समय उनकी गाड़ी पर पथराव किया गया। कमला पार्क क्षेत्र में रास्ते में उन्हें काले झंडे भी दिखाए गए थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन


मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को बताया था कि राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया के काफिले पर शुक्रवार शाम यहां जानलेवा हमले की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौहान ने दावा किया कि शहर के कमला पार्क इलाके में सिंधिया की कार रोकने की कोशिश की गई और उनके काफिले पर पथराव किया गया। हालांकि, पुलिस ने पथराव की घटना से इनकार किया है और कहा कि सिंधिया को काले झंडे दिखाए गए। सिंधिया यहां शहर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद भोपाल हवाई अड्डा जा रहे थे। 

इस मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्यामला थाने का घेराव भी किया था। शुक्रवार रात 11:30 बजे पार्टी जिला अध्यक्ष विकास विरानी, पूर्व महापौर आलोक शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता तथा जिले के पार्टी पदाधिकारी थाने पहुंचे थे। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। श्यामला हिल्स पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम की घटना में 30 से 35 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 341 (गलत कृत्य) और 147 (दंगा) के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह मामला कमला पार्क क्षेत्र में शुक्रवार शाम सिंधिया के काफिले पर हमले को लेकर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed