{"_id":"59d674464f1c1b9d538b5d75","slug":"madhya-pradesh-police-caught-a-vicious-thief-from-the-rajdhani-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: राजधानी एक्सप्रेस में पुलिस ने धर दबोचा शातिर चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: राजधानी एक्सप्रेस में पुलिस ने धर दबोचा शातिर चोर
एजेंसी, रतलाम
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के रतलाम में पुलिस ने अबतक एक करोड़ की चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को धर दबोचा है। पुलिस ने कुलबीर नाम के इस चोर को राजधानी और संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान इसे गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि अमृतसर का रहने वाला कुलबीर सिंह ट्रेन में उन यात्रियों पर नजर रखता था जिनके पास भारी मात्रा में सामान होता था और मौका पाते ही यात्रियों का कीमती सामान लेकर रफूचक्कर हो जाता था। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि 43 वर्षीय सिंह ने अबतक तकरीबन एक करोड़ रुपए के कीमती सामान और नकदी की चोरी की है।
लेकिन लंबे समय की तलाश के बाद पुलिस ने सिंह को इस हफ्ते की शुरुआत में गिरफ्तार कर लिया। कुलबीर सिंह हमेशा से अपना नाम और हूलिया बदलकर प्रीमियम ट्रेन में सफर करता था। ऐसा करना उसकी आदत में शुमार था। जब यात्री शोचालय के लिए और आसपास कुछ सो जाते थे तो वह इस वारदात को अंजाम देता था।