फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Permission will be given to organize Durga festival, district administration will decide the height of idols

मध्यप्रदेश: दुर्गा उत्सव के आयोजन को मिलेगी अनुमति, मूर्तियों की ऊंचाई जिला प्रशासन तय करेगा

Sat, 05 Sep 2020 10:01 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 05 Sep 2020 10:01 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Permission will be given to organize Durga festival, district administration will decide the height of idols
मध्यप्रदश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI

कोविड-19 का खतरा अभी बरकरार है, देश भर में रोजाना 80 हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि अब सरकारों ने अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए लॉकडाउन और पाबंदियों में ढील देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने भी शनिवार को कई नए फैसले किए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में दुर्गा उत्सव के आयोजन की अनुमति देने का फैसला किया है, इस दौरान दुर्गोत्सव की झांकियां भी लगाई जाएंगी। उत्सव के दौरान 100 लोगों से ज्यादा को इकट्ठे होने की इजाजत नहीं होगी, और मूर्तियों की ऊंचाई जिला प्रशासन द्वारा तय की जाएगी।
विज्ञापन


शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को बधाई
इससे पहले छात्रों और शिक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा, 'कोविड-19 के कारण, हम स्कूल नहीं खोल सकते थे लेकिन हमारे शिक्षकों ने हार नहीं मानी। घर पर जाकर और ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से, उन्होंने बच्चों को शिक्षित करना जारी रखा। मैं आज शिक्षक दिवस पर उन्हें बधाई देता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायती राज संस्थाओं को दिए 996 करोड़ रुपये
इसके अलावा शिवराज ने विकास कार्यों के लिए निधि जारी करते हुए कहा, 'हमने पंचायतों के खातों में 1,830 करोड़ रुपये जमा किए थे। इसके बाद, एक और 996 करोड़ रुपये दिए गए और आज फिर से 996 करोड़ रुपये पंचायती राज संस्थाओं को हस्तांतरित किए जा रहे हैं ताकि विकास कार्यों में कोई बाधा न आए।'


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed