{"_id":"62664562f372e50a8f797f20","slug":"madhya-pradesh-officers-bungalows-are-also-unsafe-thieves-entered-adpo-s-government-bungalow-in-khandwa-stole-goods-worth-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: खंडवा में एडीपीओ के सरकारी बंगले में घुसे चोर, लाखों का माल चुरा ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: खंडवा में एडीपीओ के सरकारी बंगले में घुसे चोर, लाखों का माल चुरा ले गए
Mon, 25 Apr 2022 12:23 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:23 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के खंडवा में एडीपीओ के सरकारी बंगले में चोरी हो गई। एडीपीओ के पति पटवारी हैं। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। अगले दिन पटवारी घर पहुंचे तो वारदात का पता चला। ढाई लाख नकदी समेत करीब सात लाख के आभूषण बदमाश ले गए।
विज्ञापन
बंगले में रखी अलमारी का सामान पूरी तरह बिखेर गए चोर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अगर आपको लगता है कि प्रशासनिक सेवा और न्यायिक सेवा के अफसरों के घर महफूज हैं तो यह खबर पढ़ लीजिए। मध्य प्रदेश के खंडवा से ऐसी ही खबर आई है जहां एक एडीपीओ के सरकारी बंगले को चोरों ने निशाना बना लिया। बेखौफ बदमाश बंगले में घुसे और लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। एडीपीओ के पति पटवारी हैं।
बताया जा रहा है कि यह घटना शनिवार रात की है। सिविल लाइंस स्थित एडीपीओ प्रीति मीणा के सरकारी बंगले में बदमाशों ने धावा बोला। उनके पति रामशंकर मीणा पटवारी हैं। घटना के वक्त बंगले में कोई नहीं था। एडीपीओ प्रीति मायके में थी और पटवारी रामशंकर उनसे मिलने गए थे। रविवार शाम को जब पटवारी घर लौटे तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से सात लाख रुपये कीमत के गहने और ढाई लाख रुपये नकदी गायब थे। अलमारी के लॉकर टूटे हुए थे। पटवारी ने बताया कि चोर सोने के हार, कंगन समेत अंगूठी व अन्य आभूषण चुरा ले गए। ये सभी गहने कुछ दिन बाद बैंक लॉकर में जमा करने वाले थे।
सूचना के बाद जब पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया तो पाया कि आगे का दरवाजा टूटा था और पिछला दरवाजा खुला हुआ था। आशंका जताई गई कि आगे का दरवाजा तोड़कर चोर अंदर में घुसे और वारदात के बाद पिछले दरवाजे से भाग गए। बताया जा रहा है कि पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट लिखने में भी आनाकानी की। जब एडीपीओ प्रीति मीणा ने सहयोगी को थाने भेजा तब जाकर एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
देवास में डिप्टी कलेक्टर के घर हुई थी चोरी
अफसरों के घर चोरी की यह पहली घटना नहीं है। इसके पहले मध्य प्रदेश के देवास जिले में डिप्टी कलेक्टर के सरकारी बंगले में चोर घुसे थे। यहां से चोरों को कुछ नहीं मिला था तो वे चिट्ठी लिख गए थे। इसमें लिखा था कि जब घर में कुछ नहीं था तो ताला नहीं लगाना था कलेक्टर साहब। डिप्टी कलेक्टर के घर चोरी का यह मामला खूब सुर्खियों में रहा था।