फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: NSUI workers pelted stones in Bhopal, police used sticks; Kamal Nath's allegation- lathi charge at the behest of Shivraj

मध्य प्रदेश: भोपाल में NSUI कार्यकर्ताओं ने किया पथराव, पुलिस ने चलाए डंडे; कमलनाथ का आरोप- शिवराज के इशारे पर हुआ लाठीचार्ज

Thu, 25 Nov 2021 03:02 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 25 Nov 2021 03:02 PM IST
सार

भोपाल में नई शिक्षा नीति के विरोध में शिक्षा बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत NSUI ने सीएम आवास घेरने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने NSUI कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: NSUI workers pelted stones in Bhopal, police used sticks; Kamal Nath's allegation- lathi charge at the behest of Shivraj
भोपाल में एनएसयूआई के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिक्षा बचाओ, देश बचाओ को लेकर प्रदर्शन कर रहे NSUI कार्यकर्ताओं ने सीएम आवास घेरने की कोशिश की। बैरिकेडिंग पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने भी NSUI कार्यकर्ताओं को लाठीचार्ज कर खदेड़ा। लाठीचार्ज में NSUI के प्रदेश सचिव अभिमन्यु तिवारी समेत कई कार्यकर्ता घायल होने की खबर है। 
विज्ञापन


दरअसल, आदिवासी छात्रों की रुकी स्कालरशीप जारी करने और रोजगार देने की मांग के साथ शिक्षा बचाओ- देश बचाओ अभियान के तहत मध्य प्रदेश के छात्रों ने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के बैनर तले मुख्यमंत्री आवास के घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया था।  प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लिंक रोड पर ही NSUI कार्यकर्ता रैली के तौर पर सीएम आवास तक जा रहे थे। इस बीच रेडक्रॉस हॉस्पिटल चौराहे पर पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर रखी थी। वहां भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल भी होने वाला था। अचानक NSUI कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। उन्होंने बैरिकेडिंग तोड़ दी। पुलिस पर पथराव भी किया। इसके जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर वाहनों में बिठा लिया। इससे भगदड़ मच गई। NSUI के प्रदेश सचिव अभिमन्यु तिवारी बेहोश हो गए।  
विज्ञापन


शिवराज के इशारे पर हुआ लाठीचार्जः कमलनाथ
लाठीचार्ज पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हजारों छात्रों पर शिवराज सरकार के इशारे पर पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया। उन्हें गिरफ्तार किया गया। इस लाठीचार्ज में कई छात्र व NSUI के पदाधिकारी घायल हुए हैं। सरकार छात्रों को रोजगार तो दे नहीं रही, उनकी मांग भी मान नहीं रही। उन पर बर्बर तरीक से लाठियां जरूर बरसा रही है। यह सरकार का तानाशाही रवैया है। NSUI के कार्यकर्ता व छात्र ऐसे किसी दमन से झुकने वाले नहीं है। छात्र हित में उनका संघर्ष सतत जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed