फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: No mask no movement campaign will run in the state, police will give advice for three days

मध्य प्रदेश: राज्य में चलेगा नो मास्क नो मूवमेंट अभियान, तीन दिन तक पुलिस समझाइश देगी

Thu, 02 Dec 2021 01:29 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 02 Dec 2021 01:29 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में तीन दिन तक पुलिस विनम्रता के साथ नो मास्क नो मूवमेंट कैम्पेन चलाएगी। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: No mask no movement campaign will run in the state, police will give advice for three days
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा - फोटो : ANI

विस्तार

मध्य प्रदेश में कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर सरकारी सख्ती भी बढ़ा दी गई है। राज्य में अगले तीन दिन तक नो मास्क नो मूवमेंट अभियान चलाया जाएगा। पुलिस बिना मास्क वाले लोगों को रोकेगी। उन्हें समझाइश देगी। तीन दिन बाद कार्रवाई भी हो सकती है। 
विज्ञापन


Koo App

मास्क के प्रति जनता को जागरूक करने के लिए प्रदेश पुलिस ’नो मास्क-नो मूवमेंट’ अभियान चलाएगी। तीन दिन चलने वाले इस अभियान में पुलिसकर्मी लोगों से मास्क लगाने और #Corona गाइडलाइन का पालन करने के लिए विनम्रता के साथ निवेदन करेगी।

View attached media content

- Dr.Narottam Mishra (@drnarottammisra) 2 Dec 2021

विज्ञापन


गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश में कोरोना नियंत्रित है। इसी वजह से हमने तय किया है कि मास्क के प्रति जनता को जागरूक करने के लिए प्रदेश पुलिस नो मास्क-नो मूवमेंट अभियान चलाएगी। तीन दिन चलने वाले इस अभियान में पुलिसकर्मी लोगों से मास्क लगाने और कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए विनम्रता के साथ निवेदन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


12 नए केस, एक्टिव केस हुए 128
गृह मंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 12 नए केस मिले हैं। वहीं, 24 घंटे में 8 मरीज ठीक होकर अपने-अपने घर जा चुके हैं। इस समय प्रदेश में 128 एक्टिव केस हैं। इन्फेक्शन रेट भी 0.02% तक पहुंच गया है। रिकवरी दर 98.6% बनी हुई है।

Koo App

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में #Corona के 12 नए केस आए हैं, वहीं 8 लोग स्वस्थ हुए है। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के कुल एक्टिव केस 128 और रिकवरी रेट 98.60 फीसदी है। #MPFightsCorona

View attached media content

- Dr.Narottam Mishra (@drnarottammisra) 2 Dec 2021



विदेश से आए लोगों से कर रहे हैं संपर्क
विदेश से आए लोगों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के मुद्दे पर डॉ. मिश्रा ने कहा कि किसी स्तर पर भ्रम फैला है। विदेश से लोग आते हैं तो दिल्ली-मुंबई के रास्ते आते हैं। लोकल फ्लाइट से इंदौर पहुंचते हैं। केंद्र विदेश से भारत आने वाले यात्रियों की सूची जारी करती है। कई लोग इंदौर आकर आसपास के जिलों में पहुंच जाते हैं। हमारे पास सबके नाम-पते हैं। अब तक 70 लोगों की पहचान की गई है। बाकी लोगों से भी संपर्क हो जाएगा। यह कोई कठिन काम नहीं है।  


Koo App

#Indore एयरपोर्ट पर उतरे संदिग्ध #Corona संक्रमितों के गायब होने की खबर पूरी तरह निराधार और भ्रामक है। केंद्र सरकार ने विदेश से आने वाले यात्रियों की जो सूची भेजी है उसमें 70 लोगों से संपर्क कर लिया गया है। शेष अन्य लोगों से संपर्क किया जा रहा जोकि आसपास के जिलों से है।

View attached media content

- Dr.Narottam Mishra (@drnarottammisra) 2 Dec 2021

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed