फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore MP Madhya Pradesh Video Viral Latest News Update Today in Hindi

Indore News: पॉश कॉलोनी में महिलाओं में मारपीट का वीडियो वायरल, चोटी पकड़कर घसीटा, चले लात-घूंसे

Sun, 07 Nov 2021 02:23 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अजय सिंह Updated Sun, 07 Nov 2021 02:23 PM IST
सार

दीपावली की रात विवाद हो गया। बात भी ज्यादा बड़ी नहीं थी, सिर्फ पटाखे जलाने का विवाद था जिसने मारपीट का रूप ले लिया।

विज्ञापन
Indore MP Madhya Pradesh Video Viral Latest News Update Today in Hindi
इंदौर में सड़क पर हुआ जमकर तमाशा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इंदौर की पॉश कॉलोनी में हुए विवाद का एक वीडियो इन दिनों सुर्खियों में है। फिल्मों में जिस तरह से महिलाओं के बीच मारपीट होती है ठीक वैसे ही इस वीडियो में महिलाएं झगड़ते हुए नजर आ रही है। जिन महिलाओं में विवाद हुआ उनमें से एक टीटीई की पत्नी है तो दूसरी शासकीय शिक्षक।  

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक इंदौर के निकट राऊ में पॉश कॉलोनी ट्रेजर फैंटेसी है। दीपावली की रात यहां विवाद हो गया। बात भी ज्यादा बड़ी नहीं थी, सिर्फ पटाखे जलाने का विवाद था जिसने मारपीट का रूप ले लिया। इसके बाद जो हुआ वह वीडियो में कैद है और लोग इस वीडियो को देखकर हैरानी जता रहे हैं कि कैसे पढ़े लिखे लोग भी अपनी समझदारी का परिचय देते हैं।
विज्ञापन

सड़क पर हुआ जमकर तमाशा
पुलिस के अनुसार रेलवे टीटीई कन्हैयालाल प्रजापति और उनकी पत्नी निहारिका का पड़ोसियों से विवाद हुआ। कॉलोनी के दुकान संचालक हिमांशु शेलेकर पर पैवर ब्लॉक से हमला कर दिया। स्कूल संचालक प्रतापसिंह रघुवंशी की शिकायत पर कन्हैयालाल प्रजापति और निहारिका प्रजापति के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि दीपावली पूजन के बाद सभी रहवासी पटाखे फोड़ रहे थे। कन्हैयालाल ने उनके घर पर पटाखे फोड़े और कपड़े जला दिए। जब उन्हें समझाया तो विवाद करने लगे और हाथापाई पर उतर आए। रघुवंशी की पत्नी टिंकी व रहवासी हिमांशु शेलेकर, पत्नी सोनी आदि के साथ भी मारपीट की। हिमांशु के सिर में पैवर ब्लॉक से चोट लगी।  हिमांशु ने भी इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले में कहा जा रहा है कि टिंकी नामक महिला सरकारी शिक्षक है। उसका निहारिका के साथ पहले भी विवाद हुआ था। दोनों पड़ोसी है। घर के सामने पानी डालने, कचरा फेंकने जैसी छोटी मोटी बातों पर विवाद होता रहता है। दीपावली पर भी बात छोटी थी लेकिन विवाद ने बड़ा रूप ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed