फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Nepanagar MLA Sumitra Devi resigned from her designation

मध्यप्रदेश में कांग्रेस को एक और झटका, विधायक सुमित्रा देवी ने दिया इस्तीफा

Fri, 17 Jul 2020 05:58 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 17 Jul 2020 05:58 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Nepanagar MLA Sumitra Devi resigned from her designation
सुमित्रा देवी (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर

राजस्थान में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच मध्यप्रदेश में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। नेपानगर से कांग्रेस की विधायक सुमित्रा देवी कास्डेकर ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। एक सप्ताह के अंदर राज्य में कांग्रेस के लिए यह दूसरा झटका है। चर्चा है कि सुमित्रा देवी भी भाजपा में शामिल हो सकती हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


इससे पहले बीते रविवार को बड़ा मलहरा सीट से कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी ने भी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा ने लोधी को पार्टी में शामिल होने के छह घंटे के अंदर नागरिक आपूर्ति निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया था। उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संविधान का कोई मतलब नहीं रहा : कमलनाथ
वहीं, राजस्थान संकट पर कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा, 'वे (भाजपा) विधायकों से बात कर रहे हैं और उन्हें पैसा और विभिन्न पदों की पेशकश कर रहे हैं। वो (भाजपा) वहां (राजस्थान) में भी सौदा कर रहे हैं, संविधान का कोई मतलब नहीं रहा, बस बोली बोलो और राजनीति करो।'

अब 26 विधानसभा सीटों पर होंगे उपचुनाव

बता दें कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस के लिए संकट की शुरुआत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की थी जो अपने 22 विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हुए थे। इसके अलावा दो विधायकों के निधन और अब लोधी के बाद सुमित्रा देवी की ओर से इस्तीफा दिए जाने के बाद 26 विधानसभा सीट खाली हो गई हैं, जिन पर उपचुनाव होने हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed