फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Narottam Mishra says Congress with rioters, party dividing the country among castes

नरोत्तम मिश्रा का राहुल पर कटाक्ष, कहा- हाथरस संयोग नहीं, बल्कि एक प्रयोग था

Thu, 08 Oct 2020 01:02 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 08 Oct 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Narottam Mishra says Congress with rioters, party dividing the country among castes
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने हाथरस घटना को लेकर कांग्रेस पर जातीय राजनीति करने का आरोप लगाया है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि कांग्रेस देश को जातियों में बांटना चाहती है। हाथरस एक संयोग नहीं, एक प्रयोग था। गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने हाथरस पीड़िता के परिवार से मुलाकात की थी। 

विज्ञापन


नरोत्तम मिश्रा ने कहा, कांग्रेस का हाथ दंगाइयों के साथ। इनको दलित की चिंता नहीं है, बल्कि दल हित की चिंता है। जब भी किसी जाति की बात आती है तो आगे आ जाते हैं। वहीं, जब हिंदुत्व की बात करें तो सांप्रदायिक-सांप्रदायिक चिल्लाने लगते हैं। वो चाहते हैं, देश जातियों में बंटे रहे। हाथरस एक संयोग नहीं, बल्कि एक प्रयोग था। 
विज्ञापन

 

चीन और कर्जमाफी वाले राहुल के बयान पर नरोत्तम मिश्रा का तंज
राहुल गांधी के कर्जमाफी और चीन को लेकर दिए गए बयानों पर नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा और कहा, 10 दिन में कर्ज माफ, 15 मिनट में चीन साफ, मैं तो उस गुरु को नमन कर रहा हूं, जिसने इनको पढ़ाया है। इतनी अच्छी क्वालिटी का ये नशा लाते कहां से हैं? मुझे यही समझ नहीं आता है।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed