फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Narottam Mishra said 35 students trapped in Sumi came out of Ukraine, will come to India by late evening

मध्य प्रदेश: नरोत्तम मिश्रा बोले- सूमी में फंसे प्रदेश के 35 छात्र यूक्रेन से बाहर निकले, देर शाम तक हिंदुस्तान आएंगे

Wed, 09 Mar 2022 05:24 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 09 Mar 2022 05:24 PM IST
सार

यूक्रेन में फंसे मध्य प्रदेश के छात्रों को लेकर राहत वाली खबर है। बुधवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सूमी में फंसे प्रदेश के 35 छात्रों को यूक्रेन से बाहर निकाल लिया है। सभी देर शाम तक हिंदुस्तान आ जाएंगे। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Narottam Mishra said 35 students trapped in Sumi came out of Ukraine, will come to India by late evening
नरोत्तम मिश्रा मीडिया से बातचीत करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूक्रेन में फंसे मध्य प्रदेश के छात्रों को लेकर राहत वाली खबर है। बुधवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सूमी में फंसे प्रदेश के 35 छात्रों को यूक्रेन से बाहर निकाल लिया है। सभी देर शाम तक हिंदुस्तान आ जाएंगे। 

विज्ञापन

नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सूमी में प्रदेश के जो 35 छात्र फंसे हुए थे। ऐसे सभी छात्रों को  विदेश मंत्रालय यूक्रेन से बाहर निकाल लिया है। सभी छात्र  देर शाम तक हिंदुस्तान आ जाएंगे। मिश्रा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के अथक प्रयास के चलते ऐसा संभव हुआ। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मिश्रा ने कहा कि कहा कि कांग्रेस केवल पीएम मोदी के प्रयास पर सवाल उठा सकती है। केंद्र सरकार के जिस प्रयास से भारत का गौरव बढ़ता है कांग्रेस उसकी आलोचना करने लगती है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश पर कंसा तंज 
उत्तरप्रदेश में एग्जिट पोल के संभावित रिजल्ट के बाद ईवीएम पर सवाल उठने पर अखिलेश यादव पर निशाना साधा। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जब हार दिखने लगे और ईवीएम पर सवाल उठाने लगें तो समझ लो इनकी हार सुनिश्चित है। एग्जिट पोल सही हैं। अखिलेश जी से पूछना चाहता हूं कि 2000 में ईवीएम इनकी प्रीतमा थी, अब इनको ईवीएम बेवफा लग रही है। ऐसे कैसा संभव है। लोकतंत्र में विश्वास करना सीखना चाहिए। जनादेश का सम्मान करना सीखना चाहिए। अंतरमुर्खी होना चाहिए, कमियां दिखने लगेंगी। ये वही अखिलेश यादव हैं जिन्होंने वैक्सीन को भाजपा का वैक्सीन बताया था। सही मायने में यूपी की जनता ने अखिलेश यादव को वैक्सीन लगाया है। इसका परिणाम कल आएगा और असर पांच साल रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed