फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Murlidhar Rao's ultimatum to BJP's district presidents - constitute the executive

मध्य प्रदेश: भाजपा के जिलाध्यक्षों को मुरलीधर राव का अल्टीमेटम- कार्यकारिणी का गठन करो

Fri, 26 Nov 2021 12:45 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 26 Nov 2021 12:45 PM IST
सार

प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों, मोर्चा-प्रकोष्ठ के अध्यक्षों, जिला अध्यक्षों और प्रभारियों की बैठक में बरसे पार्टी के प्रदेश प्रभारी। उन्होंने कहा- बाहर लाइन लगाकर नेता खड़े हैं और आप उन्हें काम नहीं दे पा रहे हैं।  
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Murlidhar Rao's ultimatum to BJP's district presidents - constitute the executive
मुरलीधर राव भाजपा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव गुरुवार को अचानक उखड़ गए। उन्होंने उन जिलाध्यक्षों को 24 घंटे का अल्टीमेटम दे डाला, जिन्होंने अब तक अपनी कार्यकारिणी नहीं बनाई है। उन्होंने कहा कि बाहर लोग लाइन लगाकर खड़े हैं और आप उन्हें काम नहीं दे पा रहे हैं। दरअसल, भाजपा के आगामी कार्यक्रमों से पहले कार्यकारिणी बनाना बेहद अहम हो गया है। 
विज्ञापन


राव पार्टी के प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों, मोर्चा-प्रकोष्ठ अध्यक्षों, जिला अध्यक्षों, प्रभारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान राव के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश सह-प्रभारी पंकजा मुंडे, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश के सह-संगठन महामंत्री हितानंद ने भी बैठक को संबोधित किया। पार्टी 1 से 6 दिसंबर तक जिला स्तर पर प्रशिक्षण आयोजित कर रही है। इसके बाद भी 15 से अधिक जिलों में पार्टी की जिला कार्यकारिणी को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। इस पर ही राव उखड़ गए थे। 
विज्ञापन


हमारी लड़ाई देश तोड़ने वाली ताकतों से 
राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि 1990 से पहले तक कांग्रेस देश की राजनीति का केंद्र बिंदु थी। सभी दल उसे हटाने के लिए प्रयास करते थे। अब भाजपा राजनीति के केंद्र में है। अन्य दल उसे हटाने के लिए एकत्र हो रहे हैं। कांग्रेस के जमाने में लड़ाई राजनीतिक दलों के बीच होती थी, लेकिन अब यह लड़ाई फोर्सेज के बीच है। एक तरफ राष्ट्रीयता को समर्पित भाजपा है, तो दूसरी तरफ कथित सेक्युलर और देश तोड़ने वाली ताकतें हैं। इस लड़ाई में सिर्फ राजनीतिक तैयारी से काम नहीं चलेगा, हमें इन ताकतों के हथियारों, इनके षडयंत्रों को समझना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बूथ रचना के दम पर ही इतनी बड़ी पार्टी  
बैठक में प्रदेश सह-प्रभारी पंकजा मुंडे ने कहा कि हमारी सभी बैठकों और वर्गों में बूथ को मजबूत करने की बात होती है। हो सकता है, कुछ जगहों पर या कुछ कार्यकर्ताओं को यह काम कठिन लगता हो, लेकिन बूथ रचना का काम बहुत महत्वपूर्ण है। इसी के दम पर आज भाजपा इतनी बड़ी पार्टी बनी है। हमारा लक्ष्य सत्ता हासिल करना नहीं है। न ही हम सत्ता से संतुष्ट होते हैं। हमारा लक्ष्य अंतिम पायदान के व्यक्ति का कल्याण है।  


निर्धारित तारीख पर हों पार्टी के कार्यक्रम 
प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने कहा कि पार्टी ने कई कार्यक्रम तय किए हैं। ये सभी कार्यक्रम अपनी निर्धारित तिथि पर आयोजित होने चाहिए। जिला कार्यसमितियों की बैठकें 1 से 6 दिसंबर के बीच हो जानी चाहिए। कुशाभाऊ ठाकरे के जन्मशताब्दी वर्ष में पार्टी ने विस्तारक योजना के लिए 20 से 30 जनवरी का समय तय किया है। इसमें पूरे प्रदेश में 20 हजार विस्तारक निकाले जाएंगे। सभी विस्तारक हर बूथ पर एक दिन का समय दें। हम सभी को भी इस अभियान में 100 घंटे का समय देना है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed