फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: MP Pragya Thakur gave a statement in support of Nupur Sharma, saying saying truth is rebellion, then understand that we are also rebels

Madhya Pradesh: नुपुर के समर्थन में उतरीं भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर, बोलीं- सच कहना बगावत है तो हम भी बागी हैं

Fri, 10 Jun 2022 01:46 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 10 Jun 2022 01:46 PM IST
सार

भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने बीजेपी से निलंबित नुपुर शर्मा के समर्थन में बयान दिया है। सांसद ने कहा कि सच कहना बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं।  

विज्ञापन
Madhya Pradesh: MP Pragya Thakur gave a statement in support of Nupur Sharma, saying saying truth is rebellion, then understand that we are also rebels
प्रज्ञा सिंह ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर अपने बयान से एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार प्रज्ञा ठाकुर ने बीजेपी से निलंबित नुपुर शर्मा के समर्थन में बयान दिया है। सांसद ने कहा कि सच कहना बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं।  
विज्ञापन

 
सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने गुरुवार रात ट्वीट किया कि सच कहना बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं। जय सनातन, जय हिंदुत्व। इस ट्वीट के बाद सांसद ने कहा कि मैं सत्य बोलने के लिए बदनाम हूं। उन्होंने ज्ञानवापी का नाम लिए बिना कहा कि यह एक सत्य है कि वहां शिव मंदिर था और है और रहेगा। उसे फव्वारा कहना गलत है। यह हमारे हिंदू देवी-देवता औैर सनातन धर्म पर कुठाराघात है, इसलिए हम असलियत बताएंगे। हमारी असलियत तुम बता दो हमें स्वीकार है, लेकिन तुम्हारी असलियत बता रहे हैं तो क्यों तकलीफ है। इसका मतलब है कि कहीं न कहीं इतिहास गंदा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि कोई कुछ कहेगा तो उसे धमकी दी जाएगी, हमेशा विधर्मियों ने ऐसा किया है। हमारे देवी-देवताओं पर फिल्म बनाते हैं। डायरेक्ट करते हैं, प्रोड्यूस करते हैं और गालियां देते हैं। इनका आज से नहीं पूरा कम्युनिस्ट इतिहास है। ये विधर्मी अपनी मानसिकता को प्रस्तुत करते हैं।


सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि यह भारत हिंदुओं का हैं। यहां सनातन जिंदा रहेगा और जिंदा रखना हम लोगों की जिम्मेदारी है और हम इसे रखेंगे भी। यह विधर्मी अपनी मानसिकता को हर जगह स्थापित करना चाहते हैं। सनातन धर्म अपने धर्म को स्थापित करता है। जो मानवीय हित के लिए है। 

बता दें बीजेपी से निलंबित नुपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी। जिसकी मुस्लिम देशों ने भी निंदा की थी। इसके बाद बीजेपी ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया है। बीजेपी के इस फैसले का कड़ा विरोध हो रहा है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed