फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya pradesh: minor Girl Allegedly Raped in Satna Admitted to Hospital 

मंदसौर के बाद अब 4 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, रेप के बाद मरा समझकर खेत में फेंका

Tue, 03 Jul 2018 05:20 AM IST
राजेश चतुर्वेदी, भोपाल
राजेश चतुर्वेदी, भोपाल Updated Tue, 03 Jul 2018 05:20 AM IST
विज्ञापन
Madhya pradesh: minor Girl Allegedly Raped in Satna Admitted to Hospital 

मंदसौर के बाद अब मध्य प्रदेश के सतना में चार साल की बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोपी बच्ची को घर से उठाकर ले गया और रेप के बाद मरा समझकर खेत में फेंक दिया। पीड़िता को गंभीर हालत में इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार रात का यह मामला सतना जिले के उचेहरा थाने के अंतर्गत पन्ना गांव का है। पुलिस ने 23 वर्षीय आरोपी महेंद्र सिंह गौड़ को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची जब अपने घर पर सो रही थी तो इस दौरान आरोपी उसे उठा ले गया था। 
विज्ञापन


आधा किलोमीटर दूर ले जाकर बच्ची के हाथ पांव बांध दिए और दुष्कर्म करने के बाद मरा समझ फरार हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और आरोपी की पहचान की। पुलिस बच्ची को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई, लेकिन वहां से उसे सतना में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदसौर पीड़िता की हालत में सुधार
उधर, मंदसौर में गैंग रेप की शिकार सात साल की मासूम की हालत में सुधार हो रहा है। उसका इंदौर के एमवाई अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. वीएस पाल ने बताया कि बच्ची की स्थिति सुधार पर है। उसकी मानसिक हालत भी सुधरी है। अब वह डॉक्टरों से भी बात कर रही है। बहुत जल्द उसे आईसीयू से प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा। 


इस बीच हैवानियत के इस मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को फांसी देने की मांग तेज होती जा रही है। जगह-जगह कैंडिल मार्च और जुलूस के जरिये प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है। आरोपी इरफान उर्फ भय्यू खान की रिमांड अवधि भी  दो से बढ़ाकर 5 जुलाई कर दी है। दूसरा आरोपी आसिफ पहले से पांच जुलाई तक रिमांड पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed