फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh minister vijay shah resignation

अशोभनीय टिप्पणी पर नपे मप्र के मंत्री, देना पड़ा इस्तीफा

Wed, 17 Apr 2013 12:38 PM IST
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
भोपाल/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 17 Apr 2013 12:38 PM IST
विज्ञापन
madhya pradesh minister vijay shah resignation

मध्य प्रदेश के अनुसूचित जाति और जनजातीय कल्याण मंत्री विजय शाह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। शाह के इस्तीफे को राज्यपाल के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि विजय शाह ने झाबुआ के आदिवासी इलाके में एक समारोह को संबोधित करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी के बारे में अशोभनीय टिप्पणी की, जिस पर मामला गरमा गया।
विज्ञापन


...जब स्कूल में 'अश्लील' भाषण दे आए मंत्री जी
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शाह को इस प्रकरण में अपना पक्ष रखने को कहा था।

वहीं शाह ने कहा, 'अगर किसी को मेरे शब्दों से पीड़ा पहुंची है तो वह इसके लिए एक नहीं दस बार माफी मांगते हैं।'

शाह ने अपनी टिप्पणी पर माफी मांगते हुए सारा दोष मीडिया पर मढ़ दिया था। उन्होंने कहा कि मीडिया ने उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है।

इधर कांग्रेस ने भी विजय शाह के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ था। शाह की बर्खास्तगी पर कांग्रेस अड़ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed