फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Minister Usha Thakur statement on change the names of cities

संस्कृति मंत्री ठाकुर बोलीं- तथ्य और प्रमाण हैं तो क्यों ना बदलें शहरों के नाम

Mon, 14 Dec 2020 04:08 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, इंदौर
पीटीआई, इंदौर Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 14 Dec 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Minister Usha Thakur statement on change the names of cities
उषा ठाकुर - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा कुछ स्थानों के नाम बदलने की मांग जोर-शोर से उठाई जा रही है। इसी क्रम में प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने सोमवार को कहा कि समाधानकारक तथ्यों और प्रमाणों के आधार पर जगहों के नाम परिवर्तित किए जाने में किसी भी व्यक्ति को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। 

विज्ञापन


ठाकुर ने यहां संवाददाताओं से कहा कि यह पुनर्जागरण का दौर है। अगर समाधानकारक तथ्यों एवं प्रमाणों और संविधान के आधार पर राज्य के कुछ स्थानों के नाम बदले जाते हैं, तो निश्चित रूप से ये परिवर्तन होने ही चाहिए। इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने इस विषय पर जोर देकर कहा कि आजाद भारत की स्थिति आजाद भारत की तरह दिखाई देनी ही चाहिए। अब हमें मिलकर तय करना होगा कि देश के 1,400 साल के इतिहास पर भरोसा करें या 14,000 साल के इतिहास पर?
विज्ञापन


नाम बदलने की मांग मनगढ़ंत नहीं
संस्कृति मंत्री ने कहा कि भोपाल और अन्य शहरों से स्थानों के नाम बदलने की मांग हो रही है, तो यह कोई मनगढ़ंत बात नहीं है। ये मांगें तथ्यों और प्रमाणों के आधार पर की गई हैं। गौरतलब है कि प्रदेश विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता रामेश्वर शर्मा ने पिछले दिनों मांग की थी कि राजधानी भोपाल के ईदगाह हिल्स का नाम बदलकर "गुरु नानक टेकरी" किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद इंदौर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद शंकर लालवानी ने स्थानीय नागरिकों की मांग का हवाला देते हुए कहा था कि शहर के खजराना इलाके के प्रसिद्ध गणेश मंदिर से सटे इलाके का नाम बदलकर "गणेश नगर" या  'गणेश धाम' या 'गणेश कॉलोनी' किया जाना चाहिए।

एक वर्ग विशेष इस प्रकार की चिंता नहीं करता
राज्य में पर्यटन और अध्यात्म मंत्रालय भी संभाल रहीं ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र में आस्था रखने वाले लोग सरकार से कह रहे हैं कि तथ्य-प्रमाण जुटाइए और यदि हमारी मांग सही हो तो संबंधित स्थानों के नाम परिवर्तित कीजिए। पर एक वर्ग विशेष इस प्रकार की चिंता नहीं करता।


उन्होंने केंद्र सरकार के बनाए नये कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में जारी किसान आंदोलन पर कहा, "मैं तो सोचती हूं कि जिन्हें नये कृषि कानून बनने से पहले अरबों-खरबों की आमदनी हो रही थी, वही साजिश के तहत किसान आंदोलन को दुष्प्रेरित करते हुए आगे बढ़ा रहे हैं। लेकिन झूठ के आधार पर बुनी गईं साजिशें ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकतीं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed