फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Minister Arvind Bhadoriya alleged that Digvijay Singh tried to buy him

मध्यप्रदेश के मंत्री का दिग्विजय सिंह पर आरोप, कहा- खरीदने की कोशिश की थी

Sun, 19 Jul 2020 09:38 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 19 Jul 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Minister Arvind Bhadoriya alleged that Digvijay Singh tried to buy him
अरविंद भदौरिया - फोटो : फाइल

मध्यप्रदेश में सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री अरविंद भदौरिया ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भदौरिया ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि दिग्विजय ने उन्हें खरीदने की कोशिश की थी। भदौरिया इस समय भिंड जिले का दौरा कर रहे हैं। यहां एक सभा में कमलनाथ सरकार के गिरने की कहानी सुनाते हुए यह आरोप लगाया। 

विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं के बारे में बोलते हुए उनका एक वीडियो भी इस समय खूब वायरल हो रहा है। भिंड की अटेर विधानसभा से विधायक अरविंद भदौरिया ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार गिरने से पहले 22 विधायक 22 दिन तक बंगलूरू में रहे ते। तब दिग्विजय सिंह, उनके बेटे जयवर्धन सिंह और जीतू पटवारी होटल आए थे और गुंडागर्दी की थी। 

विज्ञापन

सब हथकंडे अपनाए, सरकार फिर भी गिरी : भदौरिया

भदौरिया ने कहा, मैंने उनसे कहा कि मैं चंबल से आता हूं। चंबल का आदमी प्रेम से बात करता है गुंडागर्दी से नहीं। इसके बाद दिग्विजय ने मुझे खरीदने की कोशिश की। मैंने कहा कि तुम्हारे बाप भी मुझे खरीद नहीं पाएंगे। भदौरिया ने आरोप लगाया कि इसके बाद उनके भाई को पुलिस थाने बुलवाया गया, घर पर पुलिस भेजी गई, फिर भी कांग्रेस राज्य में सरकार नहीं बचा पाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर भदौरिया ने कहा कि कांग्रेस को 60 फीसदी लोगों ने सिंधिया के नाम पर वोट दिया था, कमलनाथ के चेहरे पर कांग्रेस को महज सात फीसदी वोट मिले थे। लेकिन जब कांग्रेस की सरकार बनी तो जीत के प्रमुख कारण ज्योतिरादित्य सिंधिया को ही दरकिनार कर गिया गया।  

भदौरिया ने दिखाए संस्कार, उनका आभार : कांग्रेस

भदौरिया के इस बयान पर कांग्रेस के ग्वालियर-चंबल संभाग के मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने कहा है कि भदौरिया ने अपने पद की गरिमा का भी ध्यान नहीं रथा। जिस तरह की भाषा का उन्होंने इस्तेमाल किया है उससे उनके संस्कार सार्वजनिक हुए हैं। कांग्रेस इसके लिए उनका आभार व्यक्त करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed